विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नया नोएडा' के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, दादरी-बुलंदशहर समेत 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से रखेंगे नजर

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:45 PM (IST)

नया नोएडा (DNGIR) के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत दादरी, बुलंदशहर ...और पढ़ें

नया नोएडा बसाने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू। फोटो: आर्काइव

नया नोएडा बसाने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. नया नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, लगेंगे कैंप

  2. दादरी, बुलंदशहर, सिकंदराबाद में किसानों से होगी सीधी बातचीत

  3. आपसी सहमति से जमीन खरीद, मुआवजा व भूखंड लाभ मिलेगा

जागरण संवाददाता, नोएडा। दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR) के रूप में बसने वाला ‘नया नोएडा’ में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।

आगामी सप्ताह से तीन स्थानों पर कैंप लगाया जाएगा, इसमें दादरी, बुलंदशहर और सिकंदराबाद में शामिल है। यहां किसानों से सीधे बातचीत की जाएगी। उनको जमीन अधिग्रहण के बारे में जानकारी दी जाएगी। आपसी सहमति से जमीन ली जाएगी।

कैंप में पांच लेखपालों की नियुक्त किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से ‘नया नोएडा’ के पहले चरण में आने वाले 37 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के जरिये किसानों को जमीन खरीद से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

तीन स्थानों पर लगेंगे जमीन कैंप

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि कैँप में जमीन के कागजात और मालिकाना हक से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसके अलावा कई किसान अब खुद प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर जमीन खरीद, मुआवजा और आबादी भूखंड से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं।

प्राधिकरण स्तर पर किसानों के सवालों और उनकी जमीन से जुड़ी जानकारी को दर्ज किया जा रहा है। लेखपाल गांवों में लगने वाले कैंप में पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करेंगे।

खसरा-खतौनी, जमीन के मालिकाना हक, खेतों की मौजूदा स्थिति और आबादी क्षेत्र से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। प्राधिकरण की योजना आपसी सहमति से किसानों से जमीन खरीदने की है। सर्वे पूरा होने के बाद संबंधित किसानों के साथ आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

‘नया नोएडा’ के लिए जमीन खरीद से पहले और बाद में किसी तरह का नया अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। इसके तहत अधिसूचना जारी होने से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें ली जा रही हैं।

इन तस्वीरों का मिलान कर यह पता लगाया जा सकेगा कि अधिसूचना के बाद संबंधित जमीन पर कोई नया निर्माण या अतिक्रमण तो नहीं हुआ।

तय हो चुकी मुआवजा दर

डीएनजीआईआर यानी ‘नया नोएडा’ के विकास में किसानों को भी भागीदार बनाने की योजना है। फेस-1 और फेस-2 में जमीन खरीद के लिए मुआवजा दर और 6 प्रतिशत आबादी भूखंड का लाभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुरूप दिया जाएगा।

वहीं फेस-3 और फेस-4 में मुआवजा दर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का लाभ यमुना प्राधिकरण के अनुरूप मिलेगा।

  • नया नोएडा ( DNGIR) 209.11 वर्ग किमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा।
  • मास्टर प्लान के हिसाब से चार फेज में अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी।
  • प्रथम फेज-वर्ष 2023 से 2027-3165 हेक्टेयर

यह भी पढ़ें- 130 मीटर रोड से सिरसा ट्रकर्स प्वाइंट तक बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, ग्रेटर नोएडा में 39 को मिली मंजूर