Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में कब से शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण? आया अपडेट; CM योगी ने बोनी कपूर को दिया लेटर ऑफ कम्फर्ट

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 11:02 PM (IST)

    Noida Film City यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पहले चरण के विकास के लिए बेव्यू प्रोजेक्ट्स को विकासकर्ता चयनित किया गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी को लेटर आफ कम्फर्ट जारी किया है। मई जून तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होने की संभावना है।

    Hero Image
    ग्रेटर नोएडा में इस महीने शुरू हो सकता है फिल्म सिटी का निर्माण

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में फिल्म सिटी की विकासकर्ता कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स को लेटर आफ कम्फर्ट जारी किया। बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री से लेटर ऑफ कम्फर्ट लिया। मई जून में फिल्म सिटी का काम शुरू होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी को 180 दिन में फिल्म सिटी के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी समेत अन्य शर्तों पूरी करनी होंगी। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पहले चरण के विकास के लिए बेव्यू प्रोजेक्ट्स को विकासकर्ता चयनित किया गया है।

    पहले चरण में 1510 करोड़ रुपये आएगी लागत

    प्रदेश कैबिनेट से स्वीकृति के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विकासकर्ता कंपनी को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया। इस पर औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह व बोनी कपूर ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह भी मौजूद रहे। पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी के निर्माण पर 1510 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    विकासकर्ता कंपनी को अधिकतम 180 दिन में सभी औपचारिकता पूरी करनी होंगी। फिल्म सिटी के लिए उसे एसपीवी कंपनी बनाने के अलावा कंसेशन एग्रीमेंट और कंडीशन प्रेसीडेंट पूरा करना होगा। यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि तय अवधि से पहले शर्तों को पूरा करने पर विकासकर्ता कंपनी को फिल्म सिटी की जमीन पर कब्जा दिया जा सकता है।

    कब शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण 

    मई-जून तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होने की संभावना है। लास वेगास में अप्रैल में आठ से 22 तक सिनेमाकान का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बोनी कपूर भी शिरकत करेंगे। इस दौरान फिल्म सिटी के विकास के लिए आधुनिक तकनीकी से लेकर थीम आदि पर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके बाद ही फिल्म सिटी परियोजना को पूरी तरह से खाका तैयार होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- 

    सीमा हैदर ने फिर से रचाई शादी! पति के साथ लिए सात फेरे; सामने आई खूबसूरत तस्वीर

    Noida News: साली से संबंध के शक में जीजा ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी को दबोचा

    comedy show banner
    comedy show banner