Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: निक्की हत्याकांड में नया मोड़, कार में लड़की के साथ पकड़ा गया था विपिन; पिता ने किया खुलासा

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 11:59 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की की हत्या कर दी गई। पति विपिन गिरफ्तार अन्य आरोपी फरार हैं। मृतका की बहन ने बताया कि निक्की को जिंदा जलाने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। पिता ने विपिन पर अवैध संबंध का आरोप भी लगाया है। 2016 में शादी के बावजूद ससुराल वाले 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

    Hero Image
    काली टी शर्ट पहने विपिन भाटी है जो कार में लड़की के साथ पकड़ा गया था। फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली के सिरसा गांव में दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूपबास गांव में मृतका के घर सांत्वना देने वालों का न केवल ताता लगा है बल्कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दहेज के लोभियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    निक्की की फाइल फोटो। 

    महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस हत्यारोपित पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं हत्यारोपित जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी हत्यारोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    पति-सांस से जान की भीख मांग रही थी निक्की

    मृतका की बहन कंचन ने बताया कि आग लगाने से कुछ देर पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी उसने वीडियो बनाई थी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद निक्की अपने कमरे में उपर चली गई थी।

    बीमार होने की वजह से कंचन ने डाक्टर बुलाकर हाथ में ड्रिप लगवाई हुई थी। तभी ऊपर से मार दो खत्म कर दो आवाज आना शुरू हो गई। वह ड्रिप निकालकर घटना स्थल की तरफ दौड़ी तो सीढ़ियों से आग की लपटों में घिरी निक्की नीचे उतरते हुए पति और सांस से जीवन की भीख मांग रही थी।

    आग की लपटों के बीच घिरी विवाहिता मदद के लिए सीढ़ियां उतरते हुए घर से बाहर पहुंची। इस मंजर को देख पड़ोसी भी सहम गए। आग पर काबू पाने के बाद पड़ोसी महिला को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद हत्यारोपित घर पर ताला लगा फरार हो गए थे।

    कंचन ने बताया कि उसकी बहन का पति विपिन शराब का आदि था। कोई काम नहीं करता था। जिसकी वजह से घर में अकसर झगड़े होते थे। मृतका के पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि विपिन का एक लड़की के साथ अवैध संबंध था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 2024 का बताया जा रहा है। विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था। कुछ लोग उसके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दहेज के नाम पर ग्रेटर नोएडा में बहू को जिंदा जलाया, स्कॉर्पियो दी फिर भी मांग रहे थे 35 लाख; बर्बरता का वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- नोएडा में महिला को जिंदा जलाया, बेटा बोला- पापा ने मां को लाइटर से जला डाला, दहेज में मांग रहे थे 35 लाख