विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi Case: भाजपा विधायक पंकज सिंह बोले- आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई बनेगी उदाहरण

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2022 09:23 AM (IST)

Shrikant Tyagi Case नोएडा में महिला से बदसलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा है। पुलिस ...और पढ़ें

Shrikant Tyagi Case: भाजपा विधायक पंकज सिंह बोले- आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई बनेगी उदाहरण
Shrikant Tyagi Case: भाजपा विधायक पंकज सिंह बोले- आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई बनेगी उदाहरण

नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) द्वारा महिला से बदसलूकी के मामले में पुलिस-प्रशासन अब एक्शन मोड पर है। इस मामले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। विधायक पंकज सिंह ने आरोपित पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

नोएडा विधायक का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ होने वाली कार्रवाई सभी के लिए सबक होगी। जो महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान कराई जाएगी। सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा में हुई चूक के संबंध में एजेंसी की भी जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस रद किया जाएगा।

हिरासत में लिए गए लोगों की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल

बता दें कि ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनमें से पकड़े गए लोकेंद्र त्यागी व रवि पंडित की कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस की सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

श्रीकांत ने रविवार को 11 बार स्विच आफ-आन किया मोबाइल; ऋषिकेश में मिली लोकेशन, हरिद्वार में CCTV में हुआ कैद

भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

पुलिस श्रीकांत त्यागी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस कोर्ट में अर्जी देगी। श्रीकांत त्यागी भी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। वह कानून के जानकारों से सलाह ले रहा है। पुलिस जिला कोर्ट के बाहर नजर बनाए हुए है। पुलिस श्रीकांत को कोर्ट में सरेंडर करने से रोकने का प्रयास करेगी।

आरोपित की अवैध संपत्ति होगी कुर्क: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि आरोपित की व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली है। कानूनी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपित की अवैध संपत्ति कुर्क होगी। शासन की मंशा है कि कानून कोई अपने हाथ में न ले। ऐसा करने वाले खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।