Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Cylinder Blast: नोएडा में समोसा बनाते समय एलपीजी सिलेंडर फटा, सात लोग झुलसे

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 01:38 PM (IST)

    सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार शुरू कर दिया है। चार की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

    Hero Image
    नोएडा के सलारपुर में समोसा बनाते समय एलपीजी सिलेंडर फट गया।

    गौरव भारद्वाज, नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर में शनिवार दोपहर समोसा बनाते समय एलपीजी का छोटा सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए।

    घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव सलारपुर में भूप सिंह के मकान में रणधीर नामक व्यक्ति किराए पर रहते हैं।

    शनिवार दोपहर वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहे थे। तभी एलपीजी के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर फट गया।

    ये लोग हुए घायल

    सिलेंडर की चपेट में आने से जिला बदायूं की मालती देवी (50), जिला जालौन के विजय (32), विजय की पत्नी माया (25), विजय का पुत्र कान्हा (11), बिहार की गुड़िया (32), रणधीर और सरोज (22) झुलस गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Also Read-

    ग्रेटर नोएडा में नाबालिग समेत दो लोगों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी नहीं हटाने पर हुआ था विवाद

    बहुत तेज थी सिलेंडर फटने की आवाज

    सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार शुरू कर दिया है। चार की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    समोसा बनाते समय छोटा सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

    -एसीपी रजनीश वर्मा

    comedy show banner