यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर आपके मोबाइल में भी है आधार और पैन कार्ड, तो खाली हो सकता है बैंक खाता; पुलिस ने जारी की चेतावनी
Noida Mobile Snatching नोएडा में मोबाइल लूटने के साथ ही शातिर यूपीआई का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। कई मामलों ...और पढ़ें

HighLights
- नोएडा में मोबाइल लूटने के बाद यूपीआई से पैसे निकालने के कई केस आ चुके हैं सामने।
- पुलिस की ओर से मोबाइल में दस्तावेज को हिफाजत पर रखने को लेकर कर रही जागरूक।
जागरण संवाददाता, नोएडा।UP Crime News: मोबाइल लूट के दौरान शातिर दोहरा नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोबाइल के साथ-साथ यूपीआइ का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। नेाएडा में कई मामलों में मोबाइल लूटने के साथ-साथ यूपीआई से पैसे निकालने के कई केस सामने आ चुके हैं।
पुलिस (Noida Police) लोगों से मोबाइल को लूटने से बचाने के साथ-साथ मोबाइल में पड़े दस्तावेजों को भी हिफाजत से रखने पर जोर दे रही है ताकि मोबाइल लूट के साथ-साथ साइबर ठगी होने से भी बचा जा सके।
केस नंबर एक
मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 98 हजार
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के अमित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो जनवरी की शाम को उनकी पत्नी अनुपमा जोडिएक मार्केट के साप्ताहिक बाजार में गईं थीं। खरीदारी के दौरान किसी शातिर ने पत्नी के जैकेट से मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
काफी खोजबीन करने पर भी मोबाइल नहीं मिला। घर पहुंचने पर पता चला कि शातिरों ने यूपीआई की मदद से 98 हजार रुपये भी निकाल लिये हैं। थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
केस नंबर दो
झपटे अनलॉक मोबाइल से उड़ाए 1.50 लाख
सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 46 स्थित सदरपुर में स्कूटी सवार दो शातिर सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मी से मोबाइल झपट ले गए। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपितों ने मोबाइल को अनलॉक ही रखा था।
मोबाइल की गैलरी में पड़े आधार कार्ड (Aadhar Card) का दुरुपयोग कर यूपीआई का पिन चेंज कर दिया था। इससे शातिरों ने बैंक खाते से करीब 1.50 लाख रुपये चोरी कर लिये थे। अपने ही खातों में रुपये ट्रांसफर होने के कारण शातिर पकड़े गए थे।
.jpg)
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह से बताया कि मोबाइल झपटमारी का शिकार होने वाले पीड़ितों के यूपीआई, बैंक खाते से भी शातिर धनराशि उड़ा रहे हैं। थोड़ी सी सतर्कता (Noida News) से ठगी होने से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में बीएमटी यूनिट तैयार, अब नहीं जाना होगा दिल्ली और लखनऊ
मोबाइल में आधार कार्ड, पैन कार्ड (Pan Card) जैसे निजी दस्तावेजों को लॉक लगाकर रखा जाए, मोबाइल झपटमारी होते ही तत्काल सिम को बंद करा दें, ताकि शातिरों को मोबाइल नंबर, यूपीआई (Mobile UPI) व बैंक खाते का दुरुपयोग करने से रोका जा सके।
