विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida में सड़क पर उतरे फ्लैट बायर्स, बिल्डर से लेकर प्राधिकरण तक के खिलाफ किया प्रदर्शन

By Vaibhav TiwariEdited By: Prateek Kumar
Published: Sun, 16 Oct 2022 10:51 PM (IST)

सोसायटी के करीब 50 घरों पर बालकनी में बिल्डर के विरोध में पोस्टर लगाए गए है।इसमें बिल्डर को चोर बताया ...और पढ़ें

सोसायटी के करीब 50 घरों पर बालकनी में बिल्डर के विरोध में पोस्टर लगाए गए है।
सोसायटी के करीब 50 घरों पर बालकनी में बिल्डर के विरोध में पोस्टर लगाए गए है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। करीब एक करोड़ रुपये में घर खरीदने के बाद सेक्टर -79 स्थित हिल्सटन अर्बटेक सोसायटी में मूलभूत समस्या से जूझ रहे लोग रविवार को सड़क पर उतर आए व बिल्डर के खिलाफ एक जुट होकर प्रदर्शन किया है। धरना- प्रदर्शन में लोगों ने रेरा व नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

बिल्डर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

रोष व्यक्त करते हुए लोगों ने बिल्डर पर फ्लैट बायर्स का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वर्षा के बाद सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरने, लिफ्ट नहीं चलने, डीजल जनरेटर सेट से बिजली आपूर्ति कर एक यूनिट के तीस रुपये वसूलने, गंगा जल की आपूर्ति नहीं होने, अस्थाई कनेक्शन से विद्युत आपूर्ति होने व आइजीएल का कनेक्शन नहीं होने, फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं से लोगों में रोष है।

करीब 600 लोग रह रहे इस सोसायटी में

सोसायटी वासियों का कहना है कि अस्थाई कनेक्शन कटने के बाद 13 सितंबर से लेकर 11 अक्टूबर तक सोसायटी के लोगों को अंधरे में रहना पड़ा था, इस दौरान कोई विद्युत आपूर्ति नहीं हुई है। तीन टावरों में मौजूद 216 फ्लैटों में करीब 160 फ्लैटों में लोग शिफ्ट कर गए है। इसमें करीब छह सौ लोग अपने परिवार के साथ रहते है। मामले में लोगों ने जिलाधिकारी, नोएडा प्राधिकरण व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से सोसायटी में स्थाई कनेक्शन की मांग को लेकर शिकायत की थी। इसमें समय निर्धारित किया गया , हालांकि निर्धारित समय में स्थाई कनेक्शन प्रक्रिया पूरा नहीं होने का अनुमान है।

गर्भवती को हुई परेशानी

सोसायटी के रहने वाले प्रतीक राय बताते है कि सोसायटी में छह महिलाएं गर्भवती है। वर्षा के बीच नौ अक्टूबर को सोसायटी के बेसमेंट में जलभराव हो गया था। इस दौरान नौ माह की गर्भवती महिला को अस्पातल में उपचार कराने के लिए जाना आवश्यक था। तीन दिनों तक लिफ्ट नहीं चलने के कारण महिला चेकअप को नहीं जा सकी। इसके साथ ही सोसायटी के कई बुजुर्गो भी डाक्टर को नहीं दिखा पाए। सोसायटी के लोगों को 20 हजार रुपये देकर बेसमेंट से पानी को निकलवाना पड़ा है। वहीं, कई लोग सोसायटी को छोड़कर कुछ दिनों के लिए चले भी गए थे।

विरोध करने का अपनाया अनोखा तरीका

सोसायटी के करीब 50 घरों पर बालकनी में बिल्डर के विरोध में पोस्टर लगाए गए है। इसमें बिल्डर को चोर बताया गया है। मूलभूत समस्याएं गिनाकर उनके समाधान की मांग भी की गई है। लोगों ने कहा कि पांच से छह किलोवाट के लिए प्रतिदिन उनसे करीब 265 रुपये लिए जा रहे है, जबकि बिजली एक किलोवाट दी जा रही है। रविवार को हुए धरना प्रदर्शन में बच्चों के साथ सुमित, अंजली, सुदेश, जेके शर्मा, रोहित शर्मा व योगेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे है।

Delhi Air quality: तीन दिन मध्यम श्रेणी में रहेगी हवा की गुणवत्ता, प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक