Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Greater Noida: घर में अकेला देख किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने दबोचा

    By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 04:52 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं के बिसौली का रहने वाला है। घटना के दौरान किशोरी के स्वजन घर पर नहीं थे। करीब दो महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही किराए पर रहता था।

    Hero Image
    घर में अकेला देख किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म,

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं के बिसौली का रहने वाला है। उसको घंटा चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोरी के पड़ोस में रहता था आरोपित

    सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक गांव में रहने वाली पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को आरोपित ने दुष्कर्म किया था। आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही किराए पर रहता था। घटना के दौरान किशोरी के स्वजन घर पर नहीं थे। करीब दो महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

    जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट

    जल्द ही आरोपित के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। गौतमबुद्ध नगर में किशोरी व महिला से दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन साल में 70 आरोपितो को सजा हो चुकी है। पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में भी आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले की कोर्ट में कठोर पैरवी की जाएगी।