Move to Jagran APP

बिना पिलर वाले देश के सबसे लंबे लोहे के पुल से आसान होगी ग्रेटर नोएडा- दादरी की राह, जल्‍द होगा शुरू

रेलवे ट्रैक पर पुल का निर्माण करने वाली कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला लोहे का पुल है जिसे पिलर का सपोर्ट नहीं दिया गया है। दादरी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण पूरा होने पर इसे जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:55 PM (IST)
स्पेश कैम कंपनी के साइट इंचार्ज आरएस वोरा ने बताया कि पुल की लंबाई 118 मीटर है।

दादरी [राजीव वशिष्ठ]। ग्रेटर नोएडा-दादरी की राह अप्रैल से और आसान होगी। दादरी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण पूरा होने पर इसे जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लोग छह साल से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर पुल का निर्माण करने वाली कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला लोहे का पुल है, जिसे पिलर का सपोर्ट नहीं दिया गया है। पुल के दोनों ओर सड़क का ढांचा सेतु निगम ने तैयार किया है। पुल तैयार होने के बाद इसे सड़क से जोड़ने का काम मार्च में पूरा हो जाएगा।

loksabha election banner

दादरी रेलवे फाटक पर जाम समाप्त करने के लिए बनी आरओबी की योजना

दादरी गौतमबुद्धनगर का पुराना व्यापारिक केंद्र रहा है। ग्रेटर नोएडा विकसित होने के बाद रोजगार के लिए दादरी के लोग शहर का रुख करने लगे। दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ने से रेलवे फाटक पर यातायात का दबाव बढ़ गया। फाटक पर वाहन घंटों जाम में फंसने लगे तो समस्या के समाधान के लिए दादरी रेलवे ओवर ब्रिज आरओबी की योजना बनी।

 

सेतु निगम को मिली जिम्मेदारी

रेलवे ब्रिज के दोनों ओर सड़क का ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई। निगम ने 2015 में कम शुरू किया और दो साल में ढांचा तैयार कर दिया। पुल पर चढ़ने उतरने के लिए दोनों ओर 1506 मीटर सड़क बनाई गई।

पुल का डिजायन व निर्माण की जिम्मेदारी थी रेलवे पर

रेलवे ट्रैक पर बनने वाले पुल एवं इसके निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे पर थी। इसके लिए इंद्रधनुष के आकार का 118 मीटर लंबे पुल का डिजायन तैयार किया गया। इसे बनाने के लिए 2017 में स्पेश कैम इंटरप्राइजेज को ठेका दिया गया। पुल की लागत 25 करोड़ व कार्य पूरा करने के लिए फरवरी 2020 का समय सीमा तय की गई। कंपनी ने 2019 में एक ओर का पुल तैयार कर दिया। इसे जनता के लिए खोल भी दिया गया, लेकिन दूसरी ओर का पुल समय से तैयार न करने पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया।

फरवरी में तैयार हो जाएगा पुल

पुल का निर्माण फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल को सेतु निगम को सौंपा जाएगा। सेतु निगम पुल से सड़क को जोड़ने का काम करेगा। यह कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में दादरी आरओबी जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

जाम से मिलेगी निजात, दादरी को मिलेगा लाभ

आरओबी का काम पूरा होने पर दादरीवासियों के लिए जिला मुख्यालय का रास्ता आसान हो जाएगा। जाम से छुटकारा मिलेगा। दादरी में व्यापार और विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

बिना पिलर देश का सबसे लंबा लोहे का पुल

स्पेश कैम कंपनी के साइट इंचार्ज आरएस वोरा ने बताया कि पुल की लंबाई 118 मीटर है। यह बिना पिलर के सपोर्ट वाला देश का पहला लोहे का पुल है। फरवरी में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। पुल जैसे ही सौंपा जाएगा, उसे सड़क से जोड़ने के लिए सिविल कार्य शुरू हो जाएगा। मार्च अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

अभिषेक, साइट इंचार्ज सेतु निगम

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.