विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना के कारण गौतमबुद्ध नगर के ये 22 हॉट स्‍पॉट होंगे सील, देखें पूरी लिस्‍ट

By Prateek KumarEdited By:
Published: Wed, 08 Apr 2020 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 08:17 PM (IST)

कोरोना के खिलाफ जंग में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जिले में 22 हॉट स्‍पॉट चिन्हित किए हैं जिसे प्रशासन के द्वारा सील किया जाएगा।

कोरोना के कारण गौतमबुद्ध नगर के ये 22 हॉट स्‍पॉट होंगे सील, देखें पूरी लिस्‍ट
कोरोना के कारण गौतमबुद्ध नगर के ये 22 हॉट स्‍पॉट होंगे सील, देखें पूरी लिस्‍ट

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोरोना के खिलाफ जंग में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जिले में 22 हॉट स्‍पॉट चिन्हित किए हैं जिसे प्रशासन के द्वारा सील किया जाएगा। इन सील इलाकों में किसी को भी आने-जाने की छूट नहीं रहेगी। यहां सिर्फ पुलिस प्रशासन से जुड़े लोग ही जा सकेंगे। प्रशासन ने पूरे जिले को 12 जोन में बांट रखा था जिसमें कुल 22 हॉट स्‍पॉट को चिह्नित किया गया है।

बता दें कि सील किए गए क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी स्थिति रहेगी। प्रशासन ऐसा इसलिए कर रहा है कि ताकि लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। कोरोना के संक्रमण को खत्‍म करने के लिए सरकार काफी सख्‍त कदम उठा रही है। इस दौरान इस पूरे क्षेत्र को अन्‍य क्षेत्रों से काट दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की पूरी सख्त निगरानी रहेगी।

बता दें कि सरकार ने इसके साथ ही एक और आदेश जारी किया है कि घर से निकलने से पहले सभी को मास्‍क पहना जरूरी होगा। लोगों को 30 अप्रैल तक हर हाल में एहतियात बरतने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार से संक्रमण ना फैले। उन क्षेत्रों में किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी जहां पर संक्रमण अधिक है। 

ये हैं गाजियाबाद के 13 हॉट स्‍पॉट जो हो गए पूरी तरह से सील, रहेंगी पाबंदियां