विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: हिरासत में लिए गए 5 चीनी नागरिक, बगैर वीजा फैक्ट्री में कर रहे थे नौकरी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 19 Oct 2022 10:40 AM (IST)

Noida News ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम कर रहे 5 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ...और पढ़ें

Noida News: हिरासत में लिए गए 5 चीनी नागरिक, बगैर वीजा फैक्ट्री में कर रहे थे नौकरी
Noida News: हिरासत में लिए गए 5 चीनी नागरिक, बगैर वीजा फैक्ट्री में कर रहे थे नौकरी

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। दनकौर क्षेत्र में स्थित एक निर्माणधीन फैक्ट्री में बगैर वीजा रह रहे पांच चीनी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशंका होने पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआइयू) द्वारा आरोपितों के दस्तावेज जांच किए गए तो मामला सामने आया।

जांच के लिए भेजा गया डिटेंशन सेंटर 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राधा रमण सिंह का कहना है कि फैक्ट्री में विगत कई माह से पांच चीनी नागरिक नौकरी कर रहे थे। आरोपित भारत में वीजा से ही आए थे, लेकिन कई माह पहले उनका वीजा समाप्त हो गया था। इसके बावजूद भी वह अपने देश नहीं लौटे।

मामले की भनक एलआइयू को होने पर टीम फैक्ट्री पहुंची और उनके दस्तावेज की जांच-पड़ताल की। वीजा नहीं दिखाए जाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया।

ये भी पढ़ें- 

Noida News: दिल्ली-NCR में बड़े पैमाने पर बन रहे फर्जी वीजा-पासपोर्ट, गिरोह के 3 नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Greater Noida: कनपटी पर पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटी कार, जीपीएस का पता लगते ही रास्ते में छोड़कर हुए फरार