विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों ने ही फैलाई गंदगी, नोएडा में कूड़ा फेंकने के आरोप में 16 सफाई कर्मियों पर FIR

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Thu, 13 Oct 2022 06:38 PM (IST)

दिल्ली से सटे नोएडा में शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी रखने वाले सफाई कर्मचारियों पर ही गंदगी फैलाने का ...और पढ़ें

नोएडा में कूड़ा फेंकने के आरोप में 16 सफाई कर्मियों पर FIR
नोएडा में कूड़ा फेंकने के आरोप में 16 सफाई कर्मियों पर FIR

नोएडा, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी रखने वाले सफाई कर्मचारियों पर ही गंदगी फैलाने का आरोप लगा है। नोएडा में सफाई कराने वाली कंपनी ने सेक्टर-63 में मीडिया संस्थान और कोतवाली के बाहर सड़क पर कूड़ा फैलाने के आरोप में 16 सफाई कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कंपनी की शिकायत पर सेक्टर 63 कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह कूड़ा फैलाने का आरोप

नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-63 की सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा निस्तारण के लिए ई-निविदा के माध्यम से मैसर्स बिल्डर्स को एक वर्ष के लिए अनुबंधित किया गया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से सेक्टर-63 कोतवाली में दी गई शिकायत में कहा गया कि बुधवार को सेक्टर-63 में कार्यरत कुछ सफाईकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध जाहिर करते हुए सफाई कर्मियों ने जगह-जगह कूड़ा फैला दिया।

गैर जिम्मेदाराना काम सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज

कंपनी ने इस प्रकरण में रवि, छोटू, सोनू, प्रवीण, मंगू, भरत, धर्मवीर, अजय, अमित, संदीप, कृष्ण, विजय, ताराचंद, सचिन, सन्नी, अजीत समेत कुल 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आइपीसी की धारा-188 (महामारी अधिनियम का उल्लंघन), 269 (किसी बीमारी को फैलाने के लिए किया गया गैर जिम्मेदाराना काम), 270 (किसी जानलेवा बीमारी को फैलाने के लिए किया गया घातक या फिर नुकसानदायक काम), 283 (लोक मार्ग में प्रदर्शन, बाधा या क्षति कारित करने) के आरोप में केस दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मिया खां का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली में दुकानदार ने चुराईं करवा चौथ की एक दर्जन से अधिक थालियां, बोला- देखकर खुद को रोक नहीं पाया

Noida में फिर चले लात-घूंसे, दूध लाने में देरी हुई तो आपस में भिड़े बूथ संचालक और सप्लायर, Video वायरल