यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Jihad: इंतजार ने सोनू नाम बताकर युवती को जिम में दी नौकरी, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Love Jihad in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में गलत नाम बताकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला आया है। ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां इंतजार नाम के शख्स ने अपना नाम सोनू बताकर एक युवती को जिम में मैनेजर की नौकरी पर रख लिया। इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित शाहबेरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस गंदी साजिश में पिता और भाई ने भी युवक का साथ दिया। शिकायत पर नोएडा पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपित के साथ उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया।
तीन अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बिसरख पुलिस ने आज गुरुवार को दुष्कर्म व 5(1)उ.प्र. विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों (अब्बास अली पुत्र मरहूम यासीन, इंतजार खान उर्फ सोनू पुत्र अब्बास अली और सुहैल पुत्र अब्बास अली) को गिरप्तार किया है।
यह है पूरा मामला
अभियुक्तों द्वारा स्थानीय थाने के चौकी क्षेत्र शाहबेरी में एएसआर जिम चलाया जा रहा है, जिसमें पीड़िता को जून महीने में मैनेजर की नौकरी दी गई और अभियुक्त इंतजार द्वारा अपना नाम सोनू बताकर और शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जूस में नशायुक्त पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस काम में अभियुक्त इंतजार के पिता और भाई ने उसका साथ दिया।
