अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने पंडित केएस शर्मा को बनाया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, सौंपा नियुक्ति पत्र
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजी) ने पंडित केएस शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ...और पढ़ें

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने पंडित केएस शर्मा को बनाया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
पंडित केएस शर्मा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के यूपी अध्यक्ष नियुक्त।
राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक ने पटका पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
समाज की उन्नति, युवा प्रतिभाओं को बढ़ाने पर मंथन हुआ।
सुमीत कुमार, नोएडा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजी) के पदाधिकारियों ने सेक्टर-99 एचआइजी फ्लैट सोसायटी के निवासी पंडित केएस शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मंगलवार दोपहर सभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों ने सेक्टर-52 में राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक के घर पर एक आम बैठक की। इसमें राष्ट्रीय प्रभारी केसी गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत कौशिक राष्ट्रीय महामंत्री एके शर्मा और प्रदेश महामंत्री पंडित कमलकांत शर्मा समेत अन्य ने समाज की उन्नति एवं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने को रणनीति बनाई।
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन के बाद पदाधिकारियों ने पंडित केएस शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया। उन्हें दो महीने के अंदर अपनी कार्यकारिणी गठित करने के लिए भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम ने विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात, संगठन मजबूती पर दिया जोर