कौन हैं 'सख्त छवि' वाले IAS कृष्णा करुणेश? SIT रिपोर्ट पर कयासों के बीच संभाली नोएडा प्राधिकरण की कमान
युवराज मेहता की मौत की एसआईटी जांच के बीच आईएएस कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया ...और पढ़ें

IAS कृष्णा करुणेश को मिली नोएडा प्राधिकरण की कमान। (फोटो सौ, - इंटरनेट मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद जहां एक ओर एसआईटी की जांच विभागों के लिए तनाव का सबब बनी हुई है। वहीं, शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है।
इसे युवराज के साथ हुए हादसे के रूप में ही देखा-बताया जा रहा है। दरअसल, एक ओर जहां एसआईटी उक्त मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभागों में इसकी चर्चा तेज हो गई है कि रिपोर्ट में किस-किस को लापरवाही का दोषी जताया जाएगा।
इन्हीं कयासबाजी के बीच 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी ऐसे समय दी जा रही है। वे अब तक नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा इंजीनियर मौत केस: डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को SIT ने किया समन, चश्मदीदों से भी होगी पूछताछ
कौन हैं IAS कृष्णा करुणेश?
2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश फिलहाल नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर तैनात थे। मूल रूप से बिहार के रहने वाले करुणेश एमए और एलएलबी डिग्रीधारी हैं।
आईएएस कृष्णा करुणेश एमए, एलएलबी हैं और उनकी गिनती तेज तर्रार आईएएस अधिकारी में की जाती है।
वे गाजियाबाद में एसडीएम और सीडीओ, हापुड़ व बलरामपुर में जिलाधिकारी तथा कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी के रूप में भी उन्होंने काम किया है, जहां प्रशासनिक सख्ती और कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी अलग पहचान बनी।
गौरतलब है कि सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में कार समेत डूबने से इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी। मामले में तीन बिल्डरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अब सभी की नजर एसआईटी रिपोर्ट पर टिकी है, जिसमें लापरवाही तय होने की संभावना है।
