नोएडा इंजीनियर मौत केस: डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को SIT ने किया समन, चश्मदीदों से भी होगी पूछताछ
नोएडा सेक्टर 150 में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में एसआईटी ने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंची। टीम यहां प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेगी। इस बीच घटनास्थल पर मौजूद डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को भी बयान दर्ज कराने के लिए प्राधिकरण कार्यालय बुलाया गया है।
एसआईटी ने मुनेंद्र को एक घंटे के भीतर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने के लिए कहा। सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी।
हादसे के वक्त मुनेंद्र मौके पर मौजूद था और उसने पानी में उतरकर युवराज को ढूंढने का प्रयास भी किया था। मामले में एसआईटी प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- इंजीनियर युवराज केस: निरंकुश अधिकारियों के सामने जनप्रतिनिधि भी बौने, विधायक तेजपाल नागर का छलका दर्द
