जेवर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश शान मोहम्मद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
जेवर में इमरान हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शान मोहम्मद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

इमरान हत्याकांड का इनामी बदमाश
HighLights
इमरान हत्याकांड का इनामी शानू मुठभेड़ में गिरफ्तार।
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल।
25 हजार का इनामी, तमंचा और बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, जेवर। जेवर पुलिस ने सोमवार को इमरान हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित शानू उर्फ शान मोहम्मद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी शानू सात अक्टूबर को जेवर क्षेत्र में इमरान (36) की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित था।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था बदमाश
जफरगढ़-चांचली मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार शानू को रुकने का इशारा किया गया। वह भागने लगा और पीछा करने पर बाइक से उतरकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
25 हजार रुपये का इनामी घोषित था शान मोहम्मद
पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की। वह अलीगढ़ के रोरावर थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी वांछित था, जिसमें उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
