जेवर में किसान इस्माइल की हत्या का खुलासा, बहेलिया गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
जेवर में खेत से धान लूटने पहुंचे बहेलिया गैंग के बदमाशों ने किसान इस्माइल की हत्या कर दी थी। रबूपुरा ...और पढ़ें

जेवर में किसान इस्माइल की हत्या का खुलासा, बहेलिया गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
किसान इस्माइल की धान लूटने के विरोध पर हत्या।
रबूपुरा पुलिस ने बहेलिया गैंग के चार बदमाश पकड़े।
मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।
जागरण संवाददाता, जेवर। खेत से धान लूटने पहुंचे बहेलिया गैंग के बदमाशों ने किसान के जागने और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। आठ नवंबर को नहर किनारे खेत में मिले किसान इस्माइल के शव के मामले का रबूपुरा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को पुरानी मिर्जापुर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
जांच में जुटी पुलिस...
पुलिस के मुताबिक, बदमाश धान लूटने के इरादे से खेत में पहुंचे थे। किसान इस्माइल पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा निवासी गांव मेंहदीपुर के जागने और विरोध करने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
जांच में बहेलिया गैंग की संलिप्तता सामने आई। गैंग के सदस्य बुलंदशहर के ककोड़ में ठिकाना बनाकर आसपास के क्षेत्रों में चोरी और लूट की वारदात करते थे।
पुलिस के अनुसार, वारदात में नाकाम रहने या विरोध होने पर गैंग के सदस्य हत्या करने से भी नहीं चूकते थे। रविवार को रबूपुरा पुलिस पुरानी मिर्जापुर रोड पर रुस्तमपुर टी-प्वाइंट के पास चेकिंग कर रही थी।
रोकने के प्रयास पर पुलिस पर की फायरिंग
इस दौरान सेक्टर-20 यीडा की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजकुमार निवासी गेसूपुर भराना, बुलंदशहर और सचिन निवासी बझेड़ा, हापुड़ के पैर में गोली लगी।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कमल और हरेंद्र उर्फ हतेेंद्र निवासी गेसूपुर भराना, बुलंदशहर को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड का टुकड़ा, दो .315 बोर के तमंचे, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इसके अलावा एफजेड और अपाचे मोटरसाइकिल, प्लास, पेचकस और पांच खाली प्लास्टिक के कट्टे भी मिले हैं। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- प्रदूषण से मानेसर की जनता का हाल बेहाल, सिर्फ खानापूर्ति कर रहे नगर निगम के अधिकारी