विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण से मानेसर की जनता का हाल बेहाल, सिर्फ खानापूर्ति कर रहे नगर निगम के अधिकारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:07 AM (IST)

मानेसर के आईएमटी चौक और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खस्ताहाल सड़कें व गड्ढे प्रदूषण का मुख्य कारण बन रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 336 तक पहुंच गया है।

मानेसर में खस्ताहाल सड़कें और गड्ढे बढ़ा रहे प्रदूषण की समस्या  ( एआई जेनरेटेड इमेज)

मानेसर में खस्ताहाल सड़कें और गड्ढे बढ़ा रहे प्रदूषण की समस्या ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. मानेसर में खस्ताहाल सड़कें और गड्ढे प्रदूषण का कारण।

  2. आईएमटी चौक पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 दर्ज हुआ।

  3. विभागों की अनदेखी से धूल नियंत्रण में कमी दिख रही।

गोविंद कुमार, मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आइएमटी चौक और आसपास के क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कें और सर्विस लेन में बने गड्ढे प्रदूषण बढ़ने का कारण बन रहे हैं। सड़कों से दिनभर उड़ती धूल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को मानेसर के आइएमटी चौक पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 दर्ज किया गया। इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी प्रदूषण रोकने और सड़कों की हालत सुधारने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

लोगों को हो रही कई परेशानी..

आइएमटी मानेसर का नाम प्रदूषण के मामले में लगातार देशभर में चर्चा में रहता है। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आइएमटी मानेसर के सेक्टर एक में सड़क को उखाड़कर छोड़ दिया गया है।

लंबे समय से इस पर नई परत नहीं बिछाई गई है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। दोपहिया वाहन चालकों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इसी तरह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आइएमटी चौक के नजदीक सर्विस लेन की हालत भी खराब है।

सड़कों पर बन रहे गड्ढे

कई स्थानों पर सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वाहनों के गुजरने से इन गड्ढों और सड़क पर जमा मिट्टी से धूल के गुबार उठते रहते हैं। न तो इन गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है और न ही धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में सड़कों की बदहाल स्थिति और धूल नियंत्रण के प्रति विभागों की अनदेखी लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। पानी छिड़काव के नाम पर भी नगर निगम द्वारा केवल खानापूर्ति की जा रही है।

एचएसआइआइडीसी की इमारत पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाया गया है। इसके आसपास के क्षेत्र में ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण स्तर अधिक न दिखे। इसके संबंध में मानेसर नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह का कहना है। इसके संबंध में जवाब लिया जाएगा और गड्ढों को दुरुस्त कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में चल रहा था धर्मांतरण का खेल..,.निशाने पर रहते थे गरीब बच्चे, अब सलाखों के पीछे आरोपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।