विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर बना ट्रैक्टर उद्योग की नई धुरी, वैश्विक कंपनियों के लिए बन रहा आकर्षण का केंद्र

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:54 AM (IST)

जेवर क्षेत्र कभी पिछड़ा माना जाता था। लेकिन, अब यह एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सीएनएच जैसी वैश्विक कंपनियों के निवेश से ...और पढ़ें

जेवर बना ट्रैक्टर उद्योग की नई धुरी वैश्विक कंपनियों का निवेश ( एआई जेनरेटेड इमेज)

जेवर बना ट्रैक्टर उद्योग की नई धुरी वैश्विक कंपनियों का निवेश ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. जेवर में एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सीएनएच का बड़ा निवेश।

  2. सीएनएच संयंत्र 2028 तक सालाना एक लाख ट्रैक्टर बनाएगा।

  3. यह क्षेत्र भारत में ट्रैक्टर निर्माण का नया केंद्र बन रहा है।

मनोज कुमार शर्मा, जेवर। कभी पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला जेवर क्षेत्र अब देश-दुनिया की बड़ी कंपनियों के निवेश का नया ठिकाना बन रहा है। जिस क्षेत्र को कभी बुलंदशहर जिले और बाद में गौतमबुद्ध नगर का पिछड़ा इलाका माना जाता था, वहां अब एक के बाद एक वैश्विक कंपनियां अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित कर रही हैं।

कभी ट्रैक्टर उद्योग के लिए पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की पहचान थी, लेकिन अब जेवर इस उद्योग के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। कुछ समय पहले एक्सकार्ट्स कुबोटा ने यीडा क्षेत्र में करीब तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश से अपनी विनिर्माण इकाई की शुरुआत की थी।

2028 तक चालू होगा संयत्र का पहला चरण

अब कृषि और निर्माण उपकरण बनाने वाली वैश्विक कंपनी सीएनएच ने भी 100 एकड़ में नई इकाई का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सीएनएच पूरी क्षमता से संचालन शुरू होने पर यहां सालाना एक लाख ट्रैक्टरों का उत्पादन करेगी। संयंत्र का पहला चरण 2028 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है।

यहां तैयार होने वाले ट्रैक्टर घरेलू बाजार की जरूरतें पूरी करने के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात होंगे। दोनों बड़ी कंपनियों की विनिर्माण इकाइयों से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन, लाजिस्टिक्स, तकनीकी सेवाओं और छोटे उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। इससे जेवर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

ट्रैक्टर उद्योग के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा जेवर

देश में ट्रैक्टर निर्माण का मजबूत आधार लंबे समय से पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और दूसरे औद्योगिक राज्यों में रहा है। पंजाब में सोनालिका, हरियाणा में एस्कार्ट्स कुबोटा और महाराष्ट्र में महिंद्रा जैसी कंपनियों की औद्योगिक मौजूदगी रही है।

अब इन बड़े औद्योगिक समूहों का निवेश यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तक पहुंच रहा है। एक्सकार्ट्स कुबोटा और सीएनएच जैसी कंपनियों की इकाइयां स्थापित होने से जेवर कृषि मशीनरी निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


भारत कंपनी के वैश्विक विनिर्माण और प्रौद्योगिकी नेटवर्क में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यीडा में नया संयंत्र भारत की उत्पादन क्षमता और वैश्विक बाजारों में उसकी भूमिका को मजबूत करेगा।-- गेरिट मार्क्स, सीईओ, सीएनएच

नया संयंत्र ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी की मौजूदा विनिर्माण इकाई की क्षमता का विस्तार करेगा। हमें देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में योगदान देने के साथ-साथ घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए मेक इन इंडिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने पर गर्व है।-- नरिंदर मित्तल, अध्यक्ष, सीएनएच इंडिया

यह भी पढ़ें- ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नोएडा में 541 वाहनों का चालान; 53 लाख वसूला जुर्माना


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।