विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नोएडा में 541 वाहनों का चालान; 53 लाख वसूला जुर्माना

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:01 PM (IST)

नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेप लागू होते ही परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। अक्टूबर में 541 ...और पढ़ें

ग्रेप लागू होने के बाद परिवहन विभाग की ओर से की गई सख्ती। जागरण

ग्रेप लागू होने के बाद परिवहन विभाग की ओर से की गई सख्ती। जागरण

HighLights

  1. ग्रेप लागू होते ही परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज की।

  2. अक्टूबर में 541 वाहनों से 52.93 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

  3. पुराने और बिना पीयूसी वाले वाहन जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, नोएडा। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू होते ही परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। अप्रैल से सितंबर तक सामान्य गति से चल रही प्रवर्तन कार्रवाई ने अक्टूबर महीने में ग्रैप के प्रभावी होते कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी।

1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक जहां विभाग ने 5059 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की, वहीं सिर्फ अक्टूबर में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 541 वाहनों का चालान काटा गया और 52.93 लाख रुपये का जुर्माना मौके से वसूला गया।

परिवहन विभाग के अधिकारी शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप पर जाकर बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल नहीं देने और वाहनों आने पर विभाग को सूचित करने की अपील की।

38 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

अक्टूबर महीने में बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के दौड़ रहे 142 वाहनों पर कार्रवाई कर 14.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सड़कों पर धूल और प्रदूषण फैलाने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए 116 वाहनों के चालान किए गए और इनसे सर्वाधिक 38.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

हवा में जहर घोलने वाले पुराने वाहनों को जब्त करने में भी विभाग ने पूरी सक्रियता दिखाई। ग्रेप के सख्त नियमों के तहत सड़कों पर प्रतिबंधित 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर अक्टूबर में कुल 266 वाहनों का चालान किया गया और इन सभी 266 वाहनों को तुरंत जब्त कर बंद कर दिया गया।

10 वर्ष पुराने छह डीजल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन सभी को भी बंद किया गया। खुले में बिना ढके निर्माण सामग्री ढोने वाले 11 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई और उनसे जुर्माना वसूला गया।

अप्रैल से अक्टूबर तक परिवहन विभाग ने कुल 1069.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए 555.30 लाख रुपये की वसूली की है। इनमें 2794 बिना पीयूसी वाहन, 1357 ओवरलोड व 756 पुराने पेट्रोल वाहन शामिल हैं। बीते माह यह कार्रवाई और तेजी से हुई।

प्रतिबंधित और अधूरे मानकों के साथ सड़कों पर चल रहे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों से ऐसे वाहनों की सूचना देने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। डॉ. उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।