ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती जगुआर कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती जगुआर कार में अचानक आग लग गई, हालांकि कार सवारों ने समय ...और पढ़ें
HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर कार में आग लगी।
कार सवारों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
एक्सप्रेसवे का 41 किमी हिस्सा 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर जीरो प्वाइंट से करीब चार किलोमीटर आगे आगरा की ओर जा रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक आग लग गई। कार सवारों ने समय रहते रोक कर बाहर निकल कर जान बचाई। जब तक दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाया कार बुरी तरह से जल चुकी थी।
सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, इकोटेक-वन कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली की यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार में आग लगी है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मशक्कत से आग पर काबू पाया। कार सवार ने बताया कि वह गुरुग्राम से मथुरा जा रहा था।
चलते समय वाहन में स्पार्किंग हुई, जिससे धुआं निकला और देखते ही देखते आग लग गई। गनीमत रही कि वह समय रहते बाहर निकल गए। कार बुरी तरह जल गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर ट्रैफिक सुचारु कराया।
