विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों में टक्कर से सगी बहनों की मौत; पांच घायल

By Gajendra Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 26 May 2026 08:00 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास हादसा।

  2. तेज रफ्तार एसयूवी ने वैगनआर को पीछे से टक्कर मारी।

संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आगे चल रही वैगनआर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैगनआर सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और गार्डों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की से अस्पताल भिजवाया। दिल्ली के संगम विहार और जैतपुर क्षेत्र का एक परिवार वैगनआर कार से अपने गांव मैनपुरी जा रहा था। सुबह चार बजे पीछे से तेज गति से आ रही एसयूवी कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में 36 वर्षीय रिहाना बेगम उर्फ रानी, पत्नी शाकित अली निवासी गुप्ता कॉलोनी, पुष्पा भवन, संगम विहार, दिल्ली तथा उनकी बड़ी बहन 42 वर्षीय अफसाना बेगम, पत्नी अफसर अली निवासी सौरभ विहार, जैतपुर, दिल्ली की मौत हो गई। वहीं कार में सवार बच्चों समेत अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों में काका, 4 हमजा 6 हीवा और 38 शबनम घायल हो गये वही एसयूवी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एसयूवी कार अधिक रफ्तार से आ रही थी।