विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के आसमान में बार-बार चक्कर लगा रहा इंडिगो का Airbus A320, 2 दिन में भरीं घंटों उड़ानें; जानिए वजह

Published: Sat, 29 Aug 2026 08:09 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के एयरबस ए320 विमान ने एटीसी और एएआई के समन्वय से पिछले दो दिनों से ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान फ्लाइट ट्रेकर पर लगातार चक्कर लगाते हुए दिखता इंडिगो का विमान।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान फ्लाइट ट्रेकर पर लगातार चक्कर लगाते हुए दिखता इंडिगो का विमान।

HighLights

  1. इंडिगो के एयरबस ए320 ने नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें भरीं।

  2. ये उड़ानें एटीसी और एएआई के समन्वय में संचालित हुईं।

  3. पायलटों और क्रू के लिए नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा हैं।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में पिछले दो दिनों से इंडिगो के एयरबस ए320 विमान ने लगातार कई घंटों तक उड़ान भरीं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा.लि. (यापल) की तरफ बताया गया कि विमान की ये उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) के समन्वय में संचालित की जा रही हैं।

ये उड़ाने एयरलाइन के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इससे पहले 19,20 और 21 अगस्त को इसी तरह की उड़ाने एयरपोर्ट से देखने को मिली थीं।

इंडिगो का विमान पहले तीन दिन प्रशिक्षण उड़ाने भरने के बाद 28 और 29 अगस्त को फिर से नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद जेवर, टप्पल, जहांगीरपुर, पिसावा, चंडौस और खैर क्षेत्र के ऊपर होते हुए रनवे के ऊपर से बार-बार चक्कर लगाता दिखाई दिया।

28 और 29 अगस्त दोनों दिन दोपहर तीन बजे से शाम तक 6ई9042 विमान ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और दो बार लगभग एक-एक घंटे की उड़ाने भरने के बाद वापस इसी एयरपोर्ट पर लौटा।

क्या होती हैं प्रशिक्षण उड़ानें

यापल ने बताया कि कि प्रशिक्षण उड़ानें एयरलाइन के परिचालन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित हिस्सा हैं। ऐसी उड़ानों को निर्धारित विमानन प्रक्रियाओं के तहत योजना बनाकर संचालित किया जाता है। इनमें पायलट और क्रू को संबंधित एयरपोर्ट की परिचालन प्रक्रियाओं, हवाई मार्गों तथा एटीसी के साथ समन्वय का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा सकता है।

प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान विमान को अलग-अलग दिशा और निर्धारित मार्गों पर संचालित किया जाता है। इससे चालक दल को एयरपोर्ट के आसपास के हवाई क्षेत्र और उड़ान प्रक्रियाओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें- 30 KM से कम रह जाएगी दूरी, नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी पहुंचना होगा आसान; यमुना तटबंध रोड का होगा विस्तार

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा बनेगा पहचान, यात्रियों का आसमान में लहराते विशाल ध्वज से होगा स्वागत