विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के यात्रियों को बड़ी राहत, NH-9 से FNG मार्ग तक बनेगा फ्लाईओवर; IIT रुड़की को मिली DPR की जिम्मेदारी

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:16 PM (IST)

नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के लोगों को जल्द ही जाम से राहत मिलने वाली है। छिजारसी में लगने वाले जाम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. आइआइटी रुड़की तैयार करेगा छिजारसी फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट।

  2. छह लेन का यह फ्लाईओवर एनएच-9 को पार कर जोड़ेगा सड़क।

  3. नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यात्रियों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, नोएडा। छिजारसी में लगने वाले जाम से निजात के बनने वाले फ्लाइओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की तैयार करेगा। छह लेन के प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का निर्माण नोएडा प्राधिकरण कराएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच) को पार कर सड़क को जोड़ने की संभावना इस डीपीआर में तलाशी जाएगी। ऐसा होने पर यह फ्लाईओवर छिजारसी के जाम के साथ एनएच पर व्यस्त समय पर फंसने वाले वाहनों को भी राहत देने का कार्य रकेगा।

आइआइटी तैयार करेगा डीपीआर

प्रस्तावित फ्लाईओवर एनएच से शुरू होकर सेक्टर-62ए को पार कर फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) मार्ग तक पहुंचेगा। इसकी लंबाइ करीब 3.2 किलोमीटर की होगी।

आइआइटी रुड़की की टीम परियोजना के तकनीकी पहलुओं, डिजाइन, यातायात के दबाव और सड़क कनेक्टिविटी का अध्ययन कर डीपीआर तैयार करेगी।

घंटों तक जाम में फंसते हैं लोग

छिजारसी का मुख्य मार्ग नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वालों को जोड़ता है। यहां एनएच-9 उतरने और एफएनजी मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव एक स्थान पर बढ़ता है। व्यस्त समय में सुबह व शाम यहां वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।

नोएडा आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ

छह लेन का फ्लाईओवर बनने से वाहनों को चौराहे और सड़क के दूसरे हिस्सों पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी। गाजियाबाद, इंदिरापुरम और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होने से औद्योगिक गतिविधियों और परिवहन व्यवस्था को भी गति देने का कार्य यह फ्लाईओवर करेगा। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की तकनीक के साथ डिजाइन और लागत की स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- दुखद...गाजियाबाद के हरनंदी घाट पर दूषित पानी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, खोखले निकले अधिकारियों के दावे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।