जहरीले पानी में आस्था की डुबकी: गाजियाबाद के हरनंदी घाट पर खोखले निकले अफसरों के दावे; क्या यही है तैयारी?
हरनंदी घाट पर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को दूषित और दुर्गंधयुक्त पानी में अर्घ्य देना पड़ा। अधिकारियों की लापरवाही ...और पढ़ें

गाजियाबाद के हरनंदी घाट पर दूषित पानी में छठ पूजा ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
श्रद्धालुओं ने हरनंदी घाट पर दूषित पानी में छठ पूजा की।
अधिकारियों की लापरवाही से करोड़ों खर्च के बावजूद सफाई नहीं हुई।
दुर्गंधयुक्त पानी में अर्घ्य देने से भक्तों की भावनाएं आहत हुईं।
राहुल कमार, साहिबाबाद। जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था लेकर पवित्र घाटों पर पहुंचे, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता की पोल खुलती नजर आई।
हरनंदी छठ घाट पर लोगों को दूषित पानी में घुसकर ही अस्त होते सूर्य देवता अर्घ्य देना पड़ा। घाटों की गंदगी गंदगी न केवल स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रही है, बल्कि भक्तों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर रही है।
सारे दावे कागजों तक सीमित रह गए
पर्वों से पहले किए जाने वाले सफाई के बड़े-बड़े दावे इस बार भी कागजों तक ही सीमित रह गए। नगर निगम ने इस बार वैशाली सेक्टर-दो, वसुंधरा सेक्टर-15, हरनंदी नदी घाट समेत जिलेभर के 79 घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के नाम पर करीब 1.5 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया।
इनमें से सबसे बड़ा घाट हरनंदी नदीं के किराने बना है। यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए करने के लिए पहुंचते हैं।
पानी मेंं नाले जैसी दुर्गंध..
इसके बाद भी हरनंदी नदी से दुर्गंध उठ रही थी। पहली नजर में देखने से ही लग रहा था कि नाला और फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी है। लेकिन, लोगों ने आस्था को प्राथमिकता देते हुए उस पानी में भी डुबकी लगाई सही समझी।
श्रद्धालु सुमित्रा झा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने डुबकी लगाई तो पानी से नाले जैसी दुर्गंध आ रही थी। अगर अधिकारी समय रहते हरनंदी नदी की अंदर से सफाई और गंगाजल छोड़ देते तो शायद थोड़ी राहत मिल जाती। श्रद्धालु ममता राय ने बताया कि मुंह से थोड़ा पानी अंदर चला गया। इससे अब उल्टी का मन हो रहा है।
हर वर्ष ऐसे ही दुर्गंधयुक्त पानी में छठ पूजा करनी पड़ती है, जबकि अधिकारी दावे बड़े-बड़े करते हैं। अगर समय रहते ध्यान दिया जाता तो राहत मिल सकती थी।--मंजू देवी, श्रद्धालुछठ महापर्व को लेकर सालभर इंतजार रहता है, लेकिन यहां आकर थोड़ा दुख होता है। दूषित पानी में घुसने ही पूजा करनी पड़ती है।--अंजू, श्रद्धालु
आस्था के पर्व पर हर वर्ष परीक्षा देनी पड़ती है। गंदे पानी में घुसकर ही अस्त होते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। स्थिति ये है कि पानी बिल्कुल नाले जैसा है।--सोनी, श्रद्धालु
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।