विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GTA-6 के दीवानों के लिए नोएडा में बड़ा सरप्राइज, 98 इंच की स्क्रीन और नाइट पास; जानें कहां मिलेगा ये मजा

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:44 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-128 स्थित वार्टेक्स गेमिंग सैंक्चुअरी में अब दोस्त बड़े पर्दे पर जीटीए-6 का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। यह केंद्र प्ले स्टेशन-5 पर गेमिंग, रात्रिकालीन पास और आधुनिक तकनीक से लैस ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं की सुविधा प्रदान करता है।

नोएडा में 98 इंच की स्क्रीन पर खेल सकते हैं जीटीए-6। फोटो: इंटरनेट

नोएडा में 98 इंच की स्क्रीन पर खेल सकते हैं जीटीए-6। फोटो: इंटरनेट

जागरण संवाददाता, नोएडा। वीडियो गेम खेलने के शौकीनों के लिए नोएडा में खास सुविधा शुरू होने जा रही है। सेक्टर-128  में अब ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6 (GTA-6) को प्ले स्टेशन-5 पर खेलने का मौका मिलेगा।

यहां गेमर्स दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर गेम का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए नाइट गेमिंग पास, एडवांस बुकिंग और विशेष गेमिंग सेशन की व्यवस्था की जा रही है।

दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर गेमिंग

अब वीडियो गेम खेलने के लिए घर के कमरे तक सीमित रहने की जरूरत नहीं होगी। नोएडा के सेक्टर-128 में गेमिंग प्रेमी दोस्तों के साथ एक ही जगह पर बड़े पर्दे पर GTA-6 खेल सकेंगे।

इसके लिए प्ले स्टेशन-5 की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गेमर्स अपनी सुविधा के अनुसार पहले से समय बुक कर सकेंगे। रात में गेम खेलने के शौकीनों के लिए विशेष नाइट गेमिंग पास भी शुरू किए जा रहे हैं।

GTA 6

गेम की कहानी समझने का भी मौका

यहां गेमिंग को केवल अकेले खेलने तक सीमित नहीं रखा गया है। दोस्तों के साथ मिलकर गेम खेलने और उसका रोमांच महसूस करने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा गेम की कहानी और उसे खेलने के तरीके को समझने के लिए विशेष प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इससे नए गेमर्स को भी गेम का अनुभव लेने में आसानी होगी।

आधुनिक तकनीक से लैस है गेमिंग सेंटर

हाईटेक गेमिंग के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

  • एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स-50 सीरीज के ग्राफिक्स कार्ड वाले हाई-पावर कंप्यूटर।
  • 400 हर्ट्ज के जेडओडब्ल्यूआई मॉनिटर।
  • निजी प्ले स्टेशन-5 कक्ष।
  • आभासी वास्तविकता (वीआर) अनुभव क्षेत्र।
  • ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के लिए पांच खिलाड़ियों की टीम का मंच।

98 इंच की स्क्रीन पर गेमिंग का रोमांच

सेक्टर-128  स्थित वार्टेक्स गेमिंग सैंक्चुअरी गेमिंग सेंटर में 98 इंच की 4K मिनी एलईडी स्क्रीन और चारों तरफ से आवाज देने वाली साउंड सिस्टम से लैस निजी पार्टी रूम भी बनाया गया है।

इसमें गेमिंग के साथ विभिन्न समारोह, प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं। इससे गेमिंग के शौकीनों को दोस्तों के साथ खेलने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मजेंटा लाइन से जुड़ेंगी 4 और लाइनें, दिल्ली में जनवरी तक खुलेंगे 6 नए मेट्रो स्टेशन; नोएडा-गुरुग्राम जाना होगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।