विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में पानी के बकायेदारों के लिए आखिरी मौका, 31 अगस्त तक ब्याज पर मिलेगी 20% छूट

Published: Fri, 21 Aug 2026 10:07 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में पानी के बिल बकायेदारों के लिए ब्याज पर 20% छूट पाने का आखिरी मौका 31 अगस्त तक ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. पानी के बिल पर 20% ब्याज छूट का अंतिम दिन 31 अगस्त।

  2. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं।

  3. कुल 84 करोड़ रुपये के पानी बिल बकाया पर छूट।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 20 प्रतिशत छूट पाने की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद ब्याज की रकम पर छूट नहीं मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। पानी के बकायेदारों को 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 प्रतिशत, 31 जुलाई तक 30 प्रतिशत छूट दी गई।

आवंटियों पर 84 करोड़ रुपये का बिल बकाया

अब 31 अगस्त तक 20 प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी। बता दें, कि सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 84 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है, जिनमें बिल्डर सोसायटियों, आवासीय आवंटियों, संस्थागत, उद्योगों और आवासीय समितियों, आइटी व कमर्शियल आवंटियों पर बकाया है।

यह भी बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर साल 2026-27 में जल मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है, जबकि इससे पूर्व में प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही है।

यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर लगते ही परेशानी, बिना बिजली उपयोग के आ रहे भारी-भरकम बिल; चतरा में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के साहबगंज में मसाला-मूंगफली कारोबारी के ठिकाने पर GST का छापा, बिल-बाउचर और अन्य दस्तावेज जब्त