विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के साहबगंज में मसाला-मूंगफली कारोबारी के ठिकाने पर GST का छापा, बिल-बाउचर और अन्य दस्तावेज जब्त

Published: Thu, 20 Aug 2026 04:43 PM (GMT+05:30)

राज्यकर विभाग ने गोरखपुर के साहबगंज में एक मसाला और मूंगफली कारोबारी के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने टैक्स ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. राज्यकर विभाग ने साहबगंज में कारोबारी के गोदाम पर छापा मारा।

  2. टैक्स चोरी के संदेह में बिल-बाउचर और दस्तावेज जब्त किए गए।

  3. पश्चिमी यूपी से बिहार-बंगाल तक टैक्स चोरी नेटवर्क की जांच।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राज्यकर विभाग की टीम ने गुरुवार को साहबगंज में मसाला और मूंगफली कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी की। दो गाड़ियों से पहुंची अधिकारियों की टीम ने गोदाम में रखे कारोबार से संबंधित बिल-बाउचर और अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम दस्तावेजों की जांच कर टैक्स चोरी से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

राज्यकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले दिनों पादरी बाजार स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में मूंगफली लदा ट्रक पकड़ा गया था। जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर साहबगंज के कारोबारी के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इससे पहले बुधवार को इसी मामले में शाहजहांपुर में भी मूंगफली कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी।

क्या है अधिकारियों का दावा?

अधिकारियों का दावा है कि जांच में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार और बंगाल तक मूंगफली के कारोबार में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का नेटवर्क सामने आया है। विभिन्न स्थानों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों और कारोबारी लेनदेन की जांच के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि का आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्रामसभा जमीन विवाद : यूपी में अब DM की मंजूरी के बिना दूसरे जिले में ट्रांसफर नहीं होंगे केस, सरकारी निर्देश जारी

राज्यकर विभाग की टीम ने गोदाम से जब्त दस्तावेजों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कारोबारी के खिलाफ कर चोरी की स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।