विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मार्ट मीटर लगते ही परेशानी, बिना बिजली उपयोग के आ रहे भारी-भरकम बिल; चतरा में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल

Published: Fri, 21 Aug 2026 03:21 PM (IST)

चतरा के मयूरहंड प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना बिजली उपयोग के भी बिल आ ...और पढ़ें

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना बिजली उपयोग के भी बिल आ रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना बिजली उपयोग के भी बिल आ रहे।

HighLights

  1. मयूरहंड आंगनबाड़ी केंद्रों में बिना उपयोग बिजली बिल।

  2. स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी खपत शून्य।

  3. ग्रामीणों ने जांच और बिल सुधार की मांग की।

संवाद सूत्र, मयूरहंड (चतरा)। प्रखंड के मंझगावां पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-2 से बिजली वितरण निगम का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। केंद्र में करीब तीन माह पूर्व बिजली का मीटर लगाकर कनेक्शन किया गया है।

इसके बाद से केंद्र में बिजली का किसी प्रकार का उपयोग नहीं होने के बावजूद निगम की ओर से बिजली का बिल भेज दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविका सुनीता कुमारी के अनुसार, मीटर लगने के बाद से केंद्र में बिजली का कोई उपकरण संचालित नहीं किया गया है और न ही बिजली का उपभोग हुआ है।

इसके बावजूद 23 जुलाई कों 376 रुपया व 21 अगस्त को 523 रुपया का बिल आने से सेविका व ग्रामीण हैरान हैं। उनका कहना है कि जब बिजली का उपयोग ही नहीं हुआ तो बिल किस आधार पर भेजा गया।

वही मंझगावा क़े आगनबाड़ी केंद्र भाग 1 में भी कुछ इसी तरह का मामला है। वहां भी बिजली क़े बिना उपयोग क़े 3383 रूपये का बिल भेज दिया गया है। सेविका मालती देवी ने बताया की बिना बिजली का उपयोग किए बिल भेज देना समझ से परे है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर मीटर की रीडिंग की जांच कराने तथा वास्तविक खपत के आधार पर ही बिल जारी करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि नए कनेक्शन के साथ ही बिना खपत के बिल भेजे जाने से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, ग्रामीणों ने विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले की जांच कर अनावश्यक रूप से भेजे गए बिल को सुधारने की मांग की है।

मामले की जानकारी नहीं है। स्मार्ट मीटर लगा है। संभव हो, तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है।
-तरूण कुमार, कनीय अभियंता, इटखोरी-मयूरहंड