ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; ड्राइवर हिरासत में
ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को कुचल दिया, ...और पढ़ें
-1792485496154-1793165897420-1793165904639_m.webp)
ट्रक ड्राइवर ने कासना यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मारा। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला।
कासना क्षेत्र में हुए हादसे में दोनों की मौके पर मौत।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 27 अक्टूबर 2026 की है। पुलिस के अनुसार, ट्रक कासना यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी और ट्रक को सिरसा की ओर भगाकर ले गया। सूचना पर थाना कासना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मनीषा पत्नी रमेश निवासी ग्राम दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं उम्र 45 वर्ष और विमलेश पत्नी संजू निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। स्वजन की तहरीर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 74.5 किमी के 'गंगा लिंक' को मंजूरी; फिल्म सिटी के पास होगी एंट्री
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा गबन, मैनेजर समेत 5 सस्पेंड; बिना बताए तोड़ दीं दर्जनों FD
