एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नया रूट, गामा-2 से AVJ हाइट्स तक 6 लेन होगी रोड; ग्रेटर नोएडा को मिलेगी जाम से राहत
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर गामा दो गोलचक्कर से एवीजे हाइट्स सोसायटी तक की सड़क अब छह लेन की होगी। इस ...और पढ़ें

गामा दो गोलचक्कर से एवीजे हाइट्स सोसायटी तक 6 लेन होगी सड़क। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख रूट में शामिल सेक्टर गामा दो गोलचक्कर से एवीजे हाइट्स सोसायटी तक की सड़क अब छह लेन होने जा रही है।
इस परियोजना पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्राधिकरण ने इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में यह सड़क फोर लेन की है।
इसे दोनों तरफ एक-एक लेन बढ़ाकर सिक्स लेन किया जाएगा। इस सड़क के सिक्स लेन होने से इस पूरे कॉरिडोर में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा।
एलजी गोलचक्कर तक बढ़ेगा सिक्स लेन का काम
बता दें कि इससे पहले प्राधिकरण सेक्टर गामा-2 गोलचक्कर से लेकर एलजी गोलचक्कर तक की सड़क को सिक्स लेन करने का काम करा रहा है। अब इसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाकर एवीजे हाइट्स सोसायटी तक ले जाने का प्लान है।
यानी भविष्य में यह पूरा स्ट्रेच एवीजे हाइट्स सोसायटी से वाया सेक्टर गामा दो होकर एलजी गोलचक्कर तक सिक्स लेन हो जाएगा। आगामी दिनों में यह सड़क वाया एलजी-शारदा विश्वविद्यालय गोलचक्कर होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लिंक होने वाली है।
एक्सप्रेसवे से लिंक होने के बाद इस सड़क पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाएगा। इसी भविष्य की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने अभी से इसे सिक्स लेन करने की योजना बनाई है।
हजारों वाहन चालकों को मिलेगी राहत
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम का कहना है कि सेक्टर नालेज पार्क, सेक्टर गामा, अल्फा और शारदा यूनिवर्सिटी की तरफ आने-जाने वाले हजारों वाहन इसी रूट का इस्तेमाल करते हैं। सिक्स लेन होने से जाम की समस्या खत्म होगी और सोसायटी के निवासियों को सुगम आवागमन मिल सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।