VIP दौरे के चलते तिलपता-दादरी मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन, 24 अगस्त को इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन
वीआईपी दौरे के कारण 24 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के तिलपता-दादरी मार्ग पर भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन रहेगा। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
24 अगस्त को तिलपता-दादरी मार्ग पर यातायात डायवर्जन।
वीआईपी दौरे के कारण भारी वाहनों पर प्रतिबंध।
सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। तिलपता गोलचक्कर से दादरी मार्ग पर स्थित डेन्सो इंडिया कंपनी में 24 अगस्त को देश-विदेश के अतिथियों का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्सन रूट जारी की है।
पुलिस के अनुसार आगमन को सुरक्षित एवं सुचारू रखने के लिए तिलपता दादरी मार्ग पर 24 अगस्त को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान नो-एंट्री का पालन करते हुए भारी वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
इन रास्तों पर रहेगा बदलाव
- कंटेनर डिपो से तिलपता गोलचक्कर की ओर जाने वाले भारी वाहन दादरी, रूपवास बाईपास होकर जा सकेंगे।
- सूरजपुर से तिलपता होकर दादरी की ओर जाने वाले भारी वाहन 130 मीटर रोड से औद्योगिक क्षेत्र बादलपुर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सिरसा गोलचक्कर से तिलपता होकर दादरी और कंटेनर डिपो की ओर जाने वाले भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- सावन का आखिरी सोमवार: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक लागू, कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्जन
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: सावन के चौथे सोमवार पर भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूटों पर रहेगा डायवर्जन
