नोएडा में कार रोकना ट्रैफिक पुलिस को पड़ा भारी, ड्राइवर ने सिपाही को दो किलोमीटर तक बोनट पर लटकाकर घसीटा
ग्रेटर नोएडा के बीटा दो क्षेत्र में एक यातायात सिपाही गुरमीत चौधरी को कार चालक ने बोनट पर करीब दो ...और पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस को कार सवार ने दो किलोमीटर तक घसीटा।
HighLights
यातायात सिपाही गुरमीत चौधरी को कार चालक ने घसीटा।
सिपाही ने दो किलोमीटर तक बोनट पर लटककर जान बचाई।
पुलिस ने चालक की पहचान की, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित।
जागरण संवादाता, ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार चालक को रोकना एक यातायात सिपाही गुरमीत चौधरी को भारी पड़ गया। कार चालक ने टक्कर मारने के बाद फरार होने की कोशिश की। इस दौरान यातायात कर्मी ने कार के बोनट पर लटकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
करीब दो किलोमीटर तक आरोपित चालक कार के बोनट पर बिठाकर यातायातकर्मी को घसीटता रहा। जिससे यातायात कर्मी को चोट भी आई है। इसका दो सैकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रासरित हो रहा है। जिसमें यातायातकर्मी गुरमीत बोनट पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। कार की रफ्तार भी काफी तेज है। यातायातकर्मी की शिकायत पर बीटा दो कोतवाली पुलिस कार चालक को तलाशने में जुटी है।
गुरमीत चौधरी यातायात पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर को वे पीथ्री गोलचक्कर पर तैनात थे। तभी एक लाल रंग की कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। जिसे उन्होंने रूकने का इशारा किया। कार की रफ्तार कुछ कम हुई। जैस ही गुरमीत चालक की तरफ आगे बढ़े उसने कार दौड़ा दी।
गुरमीत ने कार के बौनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कार व चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपित कोतवाली क्षेत्र के ही एक सेक्टर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को दो टीम गठित की गई है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
