विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में घायल छात्र की मौत, स्वजनों को दोस्तों पर हत्या का शक; अस्पताल के बाहर सड़क पर दे रहे धरना

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:17 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों ...और पढ़ें

कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठे पीड़ित स्वजन और ग्रामीण। जागरण

कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठे पीड़ित स्वजन और ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर आरोप।

  2. परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

  3. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के बिराउंडा गांव निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित स्वजन ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है।

स्वजनों का आरोप है कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उन्हें एक कोतवाली से दूसरी कोतवाली भेजा जा रहा है। कैलाश अस्पताल में छात्र की मौत के बाद स्वजन कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के सामने में सड़क को जाम कर दिया और बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्वजन सुधीर भाटी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बंटी उर्फ रॉकी उर्फ गोलू अपने साथी बेनाव पुत्र नामालूम और एक अन्य साथी के साथ आया और उन्हें 5 प्रतिशत के खाली प्लॉट की छत से बुलाकर पाली ख-504 पर ले गया।

noida-news

वहां मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे आरोपितों ने उनकी भाभी और अखिल नाम के व्यक्ति को फोन कर कहा कि इसे इसके घर फेंक जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।

इसके बाद आरोपितो ने घर के बाहर फेंक दिया। परिजनों ने तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया । सुधीर भाटी ने थाने में तहरीर देकर बंटी उर्फ रॉकी, बेनाव और उसके साथी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के भंगेल एमसीएच विंग से तीन दिन का नवजात चोरी, बाइक सवार युवक के साथ फरार हुई महिला

यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन से पहले कांग्रेस और सपा नेता हाउस अरेस्ट, दिल्ली-नोएडा सीमा पर पुलिस की पैनी नजर