विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के भंगेल एमसीएच विंग से तीन दिन का नवजात चोरी, बाइक सवार युवक के साथ फरार हुई महिला

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:07 PM (IST)

नोएडा के भंगेल स्थित मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल से एक महिला तीन दिन के नवजात को चुराकर फरार हो गई। सीसीटीवी ...और पढ़ें

सेक्टर-110 भंगेल स्तिथ मैटरनिटी चाइल्ड हाॅस्पिटल से शुक्रवार सुबह एक महिला तीन दिन के नवजात को चुरा ले गई। एआई इमेज

सेक्टर-110 भंगेल स्तिथ मैटरनिटी चाइल्ड हाॅस्पिटल से शुक्रवार सुबह एक महिला तीन दिन के नवजात को चुरा ले गई। एआई इमेज 

HighLights

  1. नोएडा के भंगेल अस्पताल से तीन दिन का नवजात चोरी हुआ।

  2. एक महिला नवजात को चुराकर बाइक पर युवक संग फरार हुई।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-110 भंगेल स्तिथ मैटरनिटी चाइल्ड हाॅस्पिटल से शुक्रवार सुबह एक महिला तीन दिन के नवजात को चुरा कर ले गई। घटना के समय भंगेल निवासी सपना अपने पति गौतम के साथ डाॅक्टर के पास गए थे। उस समय नवजात शिशु गौतम की सास रक्षादेवी के पास था। रक्षा देवी भी स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी होने पर अपना सामान पैक कर रही थी। तभी अनजान महिला नवजात को चुराकर भाग गई।

काफी देर तक नवजात नहीं मिला तो रक्षादेवी और अन्य स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के होश उड़ गए। केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी समय अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचें। उन्होंने महिला और नवजात को स्वास्थ्य केंद्र के आसपास तलाश किया लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची औऱ सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें पता चला कि महिला एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई।सीएमओ डाॅ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी का कहना है कि सूचना मिलने पर केंद्र में तुरंत जांच कराने पर पता चला कि आरोपित महिला दो दिन से नवजात के स्वजनों से बातचीत कर रही थी।

योजनाबद्ध तरीके से सपना की स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टी होने से पहले आरोपित महिला नवजात को लेकर भाग गई। सामने आया है कि बैग पैक करने से पहले स्वजन ने ही महिला को नवजात संभालने कर लिए दिया था। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।