ग्रेटर नोएडा में सिरसा रोटरी से EPE कट तक सड़क की रिसर्फेसिंग शुरू, अगले 15 दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन
ग्रेटर नोएडा में सिरसा रोटरी से ईपीई कट तक सड़क मरम्मत के कारण 15 दिनों का डायवर्जन रहेगा। वाहन अब ...और पढ़ें

सड़क निर्माण कार्य के चलते बंद की गई रोड। फोटो: आर्काइव
HighLights
सिरसा रोटरी से ईपीई कट तक सड़क मरम्मत कार्य
मरम्मत के कारण 15 दिनों का यातायात डायवर्जन
डाढ़ा रोटरी वाया बैनेट यूनिवर्सिटी से होकर वैकल्पिक मार्ग
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण निरंतर प्रयासरत है। सिरसा रोटरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) कट तक क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।
लगभग 1.3 किलोमीटर के इस रास्ते के खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस रोड की रिसर्फेसिंग कराई जा रही है।
प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 को यह जिम्मेदारी दी गई है। रिसर्फेसिंग कार्य के लिए डायवर्जन किया गया है।
15 दिन तक रहेगा डायवर्जन
इस कार्य के पूरा होने तक सिरसा रोटरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहन अब 60 मीटर रोड यानी डाढ़ा रोटरी से वाया बैनेट यूनिवर्सिटी होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक जा सकते हैं।
वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि रिसर्फेसिंग का कार्य लगभग 15 दिन तक चलेगा। यातायात पुलिस के सहयोग से डायवर्जन किया गया है। तय समय में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें- DMIC प्रोजेक्ट को रफ्तार, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए ग्रेटर नोएडा 7 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से नोएडा, गाजियाबाद-दिल्ली का सफर हुआ आसान, तिलपता ROB खुला; घंटों के जाम से मिलेगी राहत