विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक स्कूल में छात्र की आंख पर डंडे से हमला, हालत गंभीर; दिल्ली एम्स में भर्ती

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:34 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के विवाद में एक छात्र ने दूसरे की आंख डंडे से ...और पढ़ें

लतीफपुर बांगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख डंडे से फोड़ दी। एआई इमेज

लतीफपुर बांगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख डंडे से फोड़ दी। एआई इमेज

HighLights

  1. दनकौर के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच विवाद हुआ।

  2. एक छात्र ने दूसरे की आंख पर डंडे से हमला किया।

  3. घायल छात्र मोहित दिल्ली एम्स में भर्ती, हालत गंभीर।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर बांगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख डंडे से फोड़ दी। घायल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

लतीफपुर खादर गांव के रहने वाले रणजीत ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोहित लतीफपुर बांगर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-8 में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल परिसर में ही मोहित का गांव के ही एक अन्य छात्र से झगड़ा हो गया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान दूसरे छात्र ने लकड़ी के डंडे से मोहित की आंख पर हमला कर दिया। हमले में मोहित की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई और खून बहने लगा।

परिजन आनन-फानन में मोहित को पहले हरियाणा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे घटना की शिकायत लेकर आरोपी छात्र के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की।

इसके बाद शनिवार शाम 7 बजे पीड़ित के पिता रणजीत ने दनकौर कोतवाली में आरोपी छात्र और उसके परिवार के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सितंबर में ही छाने लगी दिसंबर जैसी धुंध, साइट-बी की चिमनियों से निकल रहा काला धुआं

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास 8000 करोड़ का मैन्युफैक्चरिंग हब, सेक्टर-8 व 8डी में शुरू होगा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास