विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिटी पार्क की पार्किंग में मेला लगाने के लिए प्राधिकरण ने बदला नियम, सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मिलेगी जगह

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:31 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के पार्किंग क्षेत्र को मेला लगाने के लिए अब ई-नीलामी के माध्यम ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण। जागरण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण। जागरण

HighLights

  1. सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क पार्किंग में लगेगा मेला।

  2. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ई-नीलामी से देगा जगह का ठेका।

  3. पारदर्शिता लाने के लिए 23 नवंबर को होगी नीलामी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। फुरसत के दो पल सुकुन से गुजारने की इकलौती सार्वजनिक जगह सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क है, के बाहर का पार्किंग एरिया अब मेला स्थल बन चुका है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब इसे भी ई-नीलामी के माध्यम से किराये पर देने की तैयारी में हैं। अभी तक इसे पहले आओ, पहले पाओ और सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों के लिए दिया जाता था।

मेला लगाने की अनुमति मिलेगी

दरअसल, ग्रेनो प्राधिकरण सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के सामने मौजूद पार्किंग को मेला लगाने के लिए ई-नीलामी कराएगा। जो एजेंसी सबसे बड़ी बोली लगाएगी, उसी को यहां मेला लगाने की अनुमति मिलेगी।

प्राधिकरण ने 23 नवंबर को ई-नीलामी की तारीख तय की है। इसके लिए 19 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभी तक मैन्युअल आवेदन के आधार पर अनुमति दी जाती थी।

अब पारदर्शिता के नाम पर ई-नीलामी के जरिए आवंटन कराया जाएगा। पार्किंग की जगह को ही मेला लगाने के लिए दिया जाएगा। मौजूदा मेले की अस्थाई अनुमति 30 नवंबर को खत्म हो रही है।

वरिष्ठ प्रबंधक उद्यान अश्विनी चतुर्वेदी के मुताबिक, पार्किंग में मेला लगवाने के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया 23 नवंबर को होगी। उनका कहना है कि इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण का रास्ता साफ, ₹1000 करोड़ का लोन मंजूर; जल्द रखी जाएगी आधारशिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।