विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण का रास्ता साफ, ₹1000 करोड़ का लोन मंजूर; जल्द रखी जाएगी आधारशिला

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:08 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-21 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विकासकर्ता कंपनी को ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. फिल्म सिटी निर्माण के लिए 1000 करोड़ का ऋण मंजूर।

  2. यमुना प्राधिकरण सीईओ ने वित्तीय औपचारिकता पूरी करने को कहा।

  3. बोनी कपूर और आशीष भूटानी बैठक में हुए शामिल।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। विकासकर्ता कंपनी को निर्माण शुरू करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये का ऋण मिल गया है। जल्द ही फिल्म सिटी का शिलान्यास होने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी को पिछले वर्ष ही भूमि आवंटित हो चुकी है।

शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ आरके सिंह ने प्राधिकरण के सभागार में विकासकर्ता कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्हें वित्तीय औपचारिकता (फाइनेंशियल क्लोजर) की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।

बैठक में बोनी कपूर और आशीष भूटानी भी हुए शामिल

बैठक में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी शामिल हुए। प्राधिकरण कंपनी को भूमि आवंटन से लेकर निर्माण के लिए मास्टर प्लान तक को मंजूरी दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद मौके पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।

इस पर सीईओ ने नाराजगी जाहिर की और काम जल्द शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी इसी माह में फाइनेंशियल क्लोजर का कार्य पूरा नहीं करती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कंपनी की ओर से बताया गया कि निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये का लोन मिल चुका है। इसके कागजात भी दिखाए गए।

पहला चरण 230 एकड़ में होगा विकसित

अब कंपनी और प्राधिकरण के वित्तीय विभाग के बीच बैठक होगी, जिसमें फाइनेंशियल क्लोजर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक यह काम पूरा हो जाएगा। फिल्म सिटी का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा।

इसमें से 155 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, विश्वविद्यालय समेत अन्य गतिविधियां रहेंगी, जबकि शेष 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां रहेंगी। पहले चरण के विकास में करीब 1,510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका विकास बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप के संयुक्त उपक्रम बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड करेगी।

यह भी पढ़ें- फिल्मों के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर घूम आएं हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी; यहां का हर एक कोना है खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।