ग्रेटर नोएडा में जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गढ़ना तक होगी रिसरफेसिंग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गढ़ना तक 2300 मीटर जर्जर सड़क की मरम्मत कराएगा, जिस पर करीब दो करोड़ ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जर्जर दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग की मरम्मत करेगा।
गढ़ना तक 2300 मीटर सड़क पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सड़क चौड़ी होगी, ब्लैक टॉप और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कवायद तेज कर दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गढ़ना तक की 2300 मीटर लंबी सड़क की रिसरफेसिंग कराएगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा से दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग शुरू होता है, जिसका गढ़ना तक का हिस्सा सबसे ज्यादा जर्जर है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।
हादसे का खतरा भी बना रहता था। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। प्राधिकरण ने सड़क को चौड़ा और दुरुस्त करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सड़क की कुल चौड़ाई चार मीटर से अधिक रखी जाएगी।
जलभराव से खराब नहीं होगी सड़क
इसमें तीन मीटर हिस्सा ब्लैक टाप यानी डामर का होगा, ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी और जलभराव से सड़क खराब नहीं होगी।
सीनियर मैनेजर नागेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क बनने से आसपास के गांवों का संपर्क बेहतर होगा और सिकंदराबाद की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
