स्व-गणना में ग्रेटर नोएडा नंबर वन, 1872 लोगों ने पूरी की प्रक्रिया; 12 जोन में बंटा गौतमबुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर के 12 जोनों में स्व-गणना के आंकड़ों में ग्रेटर नोएडा ने नोएडा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। ग्रेटर नोएडा में 1872 लोगों ने स्व-गणना पूरी की।
-1795274154201_m.webp)
गौतमबुद्ध नगर स्व-गणना में ग्रेटर नोएडा सबसे आगे। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
ग्रेटर नोएडा ने स्व-गणना में 1872 आंकड़े दर्ज कर पहला स्थान पाया।
नोएडा 1383 स्व-गणना के साथ दूसरे पायदान पर रहा।
जिलाधिकारी ने गौतम बुद्ध नगर को 12 जोनों में विभाजित किया।
जागरण संवाददाता, नोएडा। स्व-गणना के आंकड़ों में ग्रेटर नोएडा ने नोएडा को पीछे छोड़ते हुए 12 जोनों में पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि जिला प्रशासन ने जनगणना का दूसरा चरण शत प्रतिशत करने के लिए गौतमबुद्ध नगर को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने 12 जोनों में बांटा है।
जिनके जारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में कुल 1872 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की, जबकि नोएडा में यह संख्या 1383 रही। इस तरह स्व-गणना के मामले में ग्रेटर नोएडा ने नोएडा से 489 अधिक का आंकड़ा दर्ज किया है।
अधिकारियों की जिम्मेदारी पर उठ रहे सवाल
यह अंतर अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी निभाने पर भी सवाल उठाता है। पिछले दिनों हुई बैठक में जिलाधिकारी न सख्त निर्देश दिए थे कि घर घर जाकर स्व गणना के लिए लोगों की मदद करेंगे।
स्व-गणना के आंकड़ों में दोनों शहरों के बीच स्पष्ट अंतर देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा ने 1872 स्व-गणना के साथ सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, 1383 स्व-गणना के साथ नोएडा दूसरे पायदान पर रहा। इन आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रेटर नोएडा में लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक भागीदारी की।
नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश
स्व-गणना की प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर देना है। इससे नागरिकों की भागीदारी बढ़ने के साथ गणना की प्रक्रिया को भी अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलती है। दोनों शहरों में दर्ज आंकड़े इस प्रक्रिया के प्रति लोगों की रुचि और सहभागिता को दर्शाते हैं।
स्व-गणना में भाग ले रहे नोएडा के लोग
ग्रेटर नोएडा का पहले स्थान पर रहना और नोएडा का दूसरे स्थान पर होना दोनों शहरों के प्रदर्शन को सामने लाता है। हालांकि, नोएडा में भी 1383 स्व-गणना दर्ज होना इस बात का संकेत है कि वहां के लोगों ने भी प्रक्रिया में अच्छी भागीदारी की है। हालांकि शनिवार और रविवार को लगने वाले कैंप में लोग स्व गणना करने में मदद लेने पहुंच रहे हैं।
फिलहाल जारी आंकड़ों में ग्रेटर नोएडा ने बढ़त बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं नोएडा दूसरे स्थान पर रहा। दोनों शहरों के ये आंकड़े स्व-गणना के तहत दर्ज भागीदारी की स्थिति को स्पष्ट करते है।
स्व-गणना में तेजी लाने के लिए सुपरवाइजर के साथ बैठक
नोएडा प्राधिकरण एसीईओ प्रीति जायसवाल ने नोएडा शहर में स्व-गणना में तेजी लाने के लिए सभी सुपरवाइजर के साथ बैठक सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण कार्यालय के मुख्यालय में की।
उन्होंने सभी को स्व गणना के आकलन पोर्टल में आ रही दिक्कतें और तमाम पहलुओं पर सुपर वाइजर की समस्या का समाधान किया। इस दौरान भारसाधन (चार्ज) अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बैठक में 16 नवंबर से शुरू हुई स्व गणना की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
गौतमबुद्ध नगर के 12 जोन
001 दादरी, 002 गौतमबुद्धनगर, 003 जेवर, 7129 दादरी, 7130 नोएडा, 7131 बिलासपुर, 7132 दनकौर, 7133 ग्रेटर नोएडा, 7134 रबूपुरा, 7135 जहांगीरपुर, 7136 जेवर, 7137 यीडा सिटी कुल 12 जोन में जिले को बांटा गया है।
शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार
- नोएडा -1383
- ग्रेटर नोएडा - 1872
- जेवर - 172
- यीडा सिटी - 121
यह भी पढ़ें- नोएडा एसटीएफ व देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हापुड़ में तमंचे के साथ 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।