नोएडा एसटीएफ व देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हापुड़ में तमंचे के साथ 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस और एसटीएफ नोएडा ने 50 हजार के इनामी बदमाश कल्लू उर्फ मुर्गबाज को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या, लूट और चोरी सहित छह मुकदमे दर्ज हैं और वह बाराबंकी में ट्रांसफार्मर चोरी मामले में वांछित था।
-1795270268015_m.webp)
हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार। फोटो-जागरण
HighLights
50 हजार का इनामी बदमाश कल्लू मुर्गबाज गिरफ्तार।
हापुड़ पुलिस और एसटीएफ नोएडा ने की कार्रवाई।
हत्या, लूट, चोरी के छह मुकदमे दर्ज।
केशव त्यागी, हापुड। हत्या, लूट और चोरी जैसे संगीन अपराधों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश कल्लू उर्फ मुर्गबाज को थाना देहात पुलिस और एसटीएफ(स्पेशल टास्क फोर्स) नोएडा की संयुक्त टीम ने ततारपुर गोल चक्कर के निकट एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित बाराबंकी जिले में ट्रांसफार्मर से तेल और बिजली के तार चोरी करने के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपित के खिलाफ करीब छह आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
थाना देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कल्लू उर्फ मुर्गबाज पुत्र फूलन बरेली जिले के थाना भोगीपुरा क्षेत्र के कुआं टांडा की गौटिया का निवासी है। 17 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे बाराबंकी के बिहुरा स्थित रवि राइस मिल एवं बियर हाउस में सुरक्षा गार्ड दिनेश कनौजिया और राम मिलन ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान चार बदमाश वहां पहुंचे और दोनों गार्डों को पकड़कर धमकाया। बदमाशों ने मिल का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। एक बदमाश गार्डों को निगरानी में खड़ा रहा, जबकि उसके साथी ट्रांसफार्मर और बिजली के तार काटकर तेल निकालने लगे। वारदात के बाद बदमाश गार्ड का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए थे।
कल्लू के तलाश में थी पुलिस
घटना के बाद पीड़ित गार्ड की तहरीर पर बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से कल्लू पुलिस की तलाश में था।
अब थाना देहात प्रभारी पारस मलिक और नोएडा एसटीएफ के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक ने संयुक्त टीम के साथ मिलकर शनिवार शाम आरोपित को ततारपुर गोल चक्कर के निकट एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कल्लू के खिलाफ आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, कल्लू उर्फ मुर्गबाज का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और चोरी समेत करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।