विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, रात में नूडल्स खाकर सोया था परिवार

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 11:00 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों, पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में ...और पढ़ें

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में पांच लोगों की मौत की जांच में जुटी पुलिस और घर के बाहर उमड़ी भीड़। जागरण

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में पांच लोगों की मौत की जांच में जुटी पुलिस और घर के बाहर उमड़ी भीड़। जागरण

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले।

  2. पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

  3. रात में मैगी खाने के बाद सभी बिस्तर पर मृत पाए गए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत होने का मामला जानकारी में आया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम निवासी महेश उनकी पत्नी ललतेश तीन नाबालिक बच्चे रात 10:00 बजे मैगी खाकर सोए थे सुबह नहीं उठे तो लोगों को शंका हुई देखा तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले।

घर के बाहर उमड़ी भीड़

थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए उनके नाम बताए हैं...

  1. महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला श्री पदम, उम्र 37 वर्ष
  2. ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष
  3. लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष
  4. मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष
  5. साक्षात पुत्र महेश उम्र 3 वर्ष

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।

‘फूड पॉइजनिंग’ की आशंका

प्रथम दृष्टया मामला ‘फूड पॉइजनिंग’ का पाया जा रहा है। आसपास के लोगों तथा मृतक महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- नोएडा में 350 करोड़ की लागत से बनेगी सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड, जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान