विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के लिए काम की खबर: अब परी चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, पार्क में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परी चौक को जाम मुक्त बनाने और यूपीआईटीएस की तैयारियों के मद्देनजर बस स्टैंड को गुर्जर ...और पढ़ें

पार्क में मॉडल बस स्टैंड बनेगा। जागरण

पार्क में मॉडल बस स्टैंड बनेगा। जागरण

HighLights

  1. परी चौक का बस स्टैंड अब पार्क में होगा शिफ्ट।

  2. यूपीआईटीएस से पहले जाम मुक्त होगा परी चौक।

  3. यात्रियों के लिए शेड, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था।

रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में परी चौक को जाम मुक्त बनाने और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) की तैयारियों के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है। अब परी चौक का बस स्टैंड गुर्जर भवन के पास स्थित पार्क में शिफ्ट किया जाएगा।

इसके लिए प्राधिकरण ने पार्क के बीचोंबीच सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया है। बसों के आवागमन के लिए पार्क की दीवार काटकर दोनों तरफ प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं।

कुछ माह पहले ही बनाया था

बताया कि कुछ माह पहले ही परी चौक पुलिस चौकी के सामने एक्सप्रेसवे से बस स्टैंड को हटाकर तुगलपुर में अंसल प्लाजा मॉल और गुर्जर भवन के सामने बनाया गया था। लेकिन वहां सड़क किनारे बसें खड़ी होने से परी चौक पर फिर से जाम की स्थिति बनने लगी थी।

यात्रियों को मिलेगी राहत

विशेषकर पीक आवर्स में ग्रेटर नोएडा से नोएडा, दिल्ली और यमुना सिटी की ओर जाने वाली बसों के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लगता है। इसी समस्या को देखते हुए अब प्राधिकरण ने बस स्टैंड को पार्क के अंदर विकसित करने की योजना बनाई है। नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

पार्क के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। बसों के लिए अलग-अलग रूट के हिसाब से बे बनाए जाएंगे, ताकि एक जगह भीड़ न लगे। पार्क के अंदर सड़क चौड़ी बनाई जा रही है, जिससे बसें आसानी से अंदर आकर बाहर निकल सकें और मुख्य सड़क पर जाम न लगे।

जाम से मिलेगी मुक्ति

प्राधिकरण का लक्ष्य यूपीआईटीएस 2026 से पहले इस बस स्टैंड को पूरी तरह से तैयार करना है, ताकि ट्रेड शो के दौरान आने वाले लाखों लोगों को जाम का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि परी चौक शहर का मुख्य चौराहा है और यहां जाम की शिकायत लगातार मिल रही थी।

तेजी से चल रहा निर्माण

उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य परी चौक को पूरी तरह जाम मुक्त बनाना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। गुर्जर भवन के पास पार्क में बस स्टैंड शिफ्ट होने से मुख्य सड़क पर बसों का दबाव खत्म होगा। अंदर सड़क और प्रवेश-निकास द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है।

यूपीआईटीएस से पहले इसे शुरू करा दिया जाएगा। पार्क की हरियाली को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बनेगा सेमीकंडक्टर उद्योग का बड़ा हब, HCL ने 24 एकड़ जमीन पर SEZ का दिया प्रस्ताव