ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल में लगी आग, 10 से 15 लोग फंसे; दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा
ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल के ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से धुआं फैल गया। दमकल और पुलिस ने 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला, स्थिति नियंत्रण में है।

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल में लगी आग ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल के ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट।
दमकल विभाग और पुलिस ने 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला।
कोई हताहत नहीं, स्थिति नियंत्रण में, पुलिस कार्रवाई जारी।
डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल के ऑडिटोरियम 10 के प्रोजेक्टर रूम में 5 नवंबर को शॉर्ट सर्किट हो गया।
इससे वायरिंग अत्याधिक गर्म हो गया और धुआं निकलने लगा। इस दौरान ऑडिटोरियम में 10-15 लोग थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गए। सुलगती तारों को बुझाया गया। इस दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद 10-15 लोगों को सुरक्षित वहां से निकाला गया।
पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'ग्रेटर नोए़डा में कार जलकर हो गई खाक..', अंदर बैठे थे दंपत्ति, फिर दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा