नोएडा: कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे दो लोग फंसे; पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। बिसरख पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में चलती सीएनजी कार में लगी आग ( फोटो स्रोत : जागरण)
HighLights
ग्रेटर नोएडा में चलती सीएनजी कार में अचानक आग लगी।
बिसरख पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने दंपति को सुरक्षित बचाया।
तत्परता से कार्रवाई कर बड़ा हादसा टला, कार जलकर राख।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में अजनारा होम सोसायटी टीके पास गुरुवार को चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार में सवार दंपति को मौके पर मौजूद बिसरख पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जलकर खाक हो गई कार
समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा संभाला
दंपति के फंसे होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने जलती कार को धक्का लगाकर सड़क किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो और अन्य वाहन चपेट में न आएं। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सीएनजी कार में आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।