ग्रेटर नोएडा वासियों को जाम से बड़ी राहत, ईकोटेक-3 रोड होगी 6 लेन; जल्द शुरू होगा काम
औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-3 में धूल और वाहनों के दबाव को कम करने के लिए नोएडा-सूरजपुर-दादरी मार्ग को चार से छह ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वालों को जाम से मिलेगी राहत। फोटो: आर्काइव
HighLights
ईकोटेक-3 में सड़क चार से छह लेन होगी
धूल प्रदूषण और जाम की समस्या कम होगी
जल निकासी और वर्षा जल संचयन का इंतजाम
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र में धूल के कारण होने वाले प्रदूषण की रोकथाम व वाहनों को दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे छिद्रयुक्त टाइल्स लगाई जाएगी। इससे वर्षा जल जमीन में जा सकेगा।
प्राधिकरण ने ईकोटेक तीन औद्योगिक सेक्टर में नोएडा-सूरजपुर-दादरी मार्ग से न्यू हालैंड गोलचक्कर तक जाने वाली सड़क को चार लेन से छह लेन किया जाएगा। सड़क के चौड़ी होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सूरजपुर-दादरी रोड के बीच वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
इस रोड पर अधिकतर माल वाहक गुजरते हैं। इससे जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। सड़क के साथ जल निकासी का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
वर्षा में इस इलाके में जलभराव होता है। प्राधिकरण ने सड़क, नाली व टाइल्स आदि कार्य के लिए लगभग 7.37 करोड़ रुपये खर्च का आंकलन किया है।
दो किमी लंबी सड़क पर गड्ढों से होती है परेशानी
ईकोटेक तीन में करीब दो किमी सड़क में कई स्थानों पर गड़्ढे है। वाहन चालकों को सड़क से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक है।
वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर का कहना है कि यातायात के दबाव को देखते हुए सड़क को छह लेन करने का फैसला किया गया है। जल निकासी के लिए नाली के अधूरे निर्माण को पूरा किया जाएगा। धूल की समस्या से निपटने के लिए किनारे पर ग्रास पेवर ब्लाॅक लगाए जाएंगे।
