विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 साल का इंतजार खत्म! ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 39 फ्लैट खरीदारों को मिली रजिस्ट्री की राहत

Published: Thu, 19 Mar 2026 08:13 PM (IST)

उच्च न्यायालय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसायटी के 39 फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ...और पढ़ें

उच्च न्यायालय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसायटी के 39 फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत दी है। फाइल फोटो

उच्च न्यायालय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसायटी के 39 फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत दी है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा एक सोसायटी में निवासियों को फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर इंतजार जल्द खत्म होगा।

हाई कोर्ट ने बिल्डर व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 39 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री 90 दिन के अंतराल में करने का आदेश जारी किया है, जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने न केवल राहत की सांस ली है, बल्कि खुशियों का माहौल है।

निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद 500 से अधिक फ्लैट खरीदारों को साल 2021 में ही कब्जा दे दिया गया था। स्टंप ड्यूटी का पूरा भुगतान करने के बाद भी फ्लैट रजिस्ट्री नहीं हुई।

पिछले पांच साल से निवासी मालिकाना हक दिए जाने की मांग बिल्डर से कर रहे थे, लेकिन इस दिशा में बिल्डर प्रबंधन बिल्कुल उदासीन बना हुआ था। थक हारकर निवासियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

हाई कोर्ट ने 90 दिन के अंतराल में 39 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। आदेश के बाद सोसायटी में रह रहे अन्य निवासियों में भी जल्द अपने फ्लैट का मालिकाना हक मिलने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें: मैट्रिमोनियल साइट पर महिलाओं को फंसाकर करोड़ों ठगने वाला नाइजीरियाई ठग गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश