विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, बाउमा कॉनएक्सपो के चलते इन रास्तों पर डायवर्जन

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:54 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 15 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले बाउमा कानएक्सपो इंडिया कार्यक्रम के ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एक्सपो मार्ट में 15-18 सितंबर तक बाउमा कानएक्सपो इंडिया कार्यक्रम।

  2. यातायात पुलिस ने कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू किया।

  3. आगंतुक अपने वाहन नासा पार्किंग में पार्क कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 15 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले बाउमा कानएक्सपो इंडिया कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है।

कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके चलते एक्सपो मार्ट क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने के चलते यह बदलाव किया गया है। एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर दबाव अधिक होने पर आवश्यकतानुसार गोलचक्कर को अस्थायी रूप से बंद कर डायवर्जन लागू किया जाएगा।

इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन

गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगतफार्म होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

पार्किंग

कार्यक्रम में आने वाले आगंतुक और वाहन चालक अपने वाहनों को नासा (बड़ा गोलचक्कर) पार्किंग में पार्क कर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Roadways Bus Fare Hike: जाजमऊ पुल डायवर्जन से बदला बसों का रास्ता, लखनऊ से झकरकटी कानपुर का किराया 22 रुपये बढ़ा

यह भी पढ़ें- Ganga Bridge Close: दोपहर दो बजे डायवर्जन लागू होते ही जाम, सरैया क्रासिंग पर भी फंसे वाहन, तीन महीने बदला रहेगा रूट